10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यकोहरे का कहर: बांदा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों...

कोहरे का कहर: बांदा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, ट्रक ड्राइवर जिंदा जला

Published on

बांदा,

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में घने कोहरे के कारण हुए दो भीषण सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई. पहले हादसे में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें दोनों ट्रक चालकों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, दूसरे हादसे में ट्रैक्टर ने बाइक सवार बाप-बेटे को कुचल दिया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. पुलिस ने फतेहपुर लखनऊ जाने वाले हाईवे को बंद कर यातायात को डायवर्ट कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पहला मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव का है. यहां एक ट्रक बांदा से पत्थर लेकर रायबरेली जा रहा था. वहीं दूसरा ट्रक बांदा की ओर आ रहा था.

इस दौरान घने कोहरे के चलते दोनों आपस में टकरा गए. टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई. इससे पहले कि ट्रकों के चालक कुछ समझ पाते दोनों अंदर ही जल गए. पुलिस ने राहगीरों की मदद से बाकी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. सूचना मिलने पर एसपी अंकुर अग्रवाल दमकल व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया.

दूसरा हादसा कमासिन थाना क्षेत्र का है, जहां एक ट्रैक्टर ने बाप-बेटे को कुचल दिया, जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शवों को बाहर निकाला. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

मामले में DSP ने कही ये बात
डीएसपी सौरभ सिंह ने बताया कि आज रविवार को घने कोहरे के कारण दो ट्रक आपस में टकरा गए, जिसके बाद दोनों में आग लग गई. सूचना मिलने पर तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए, दो बड़ी गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है. वहीं, कमासिन थाना क्षेत्र में एक अन्य दुर्घटना में ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this