10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: बस ने सड़क किनारे पुलिस भर्ती की ट्रेनिंग ले रहे 3...

महाराष्ट्र: बस ने सड़क किनारे पुलिस भर्ती की ट्रेनिंग ले रहे 3 युवाओं को कुचला, मौके पर मौत

Published on

छत्रपति संभाजीनगर,

महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार तड़के एक सरकारी बस ने तीन लोगों को कुचल दिया. परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने घोषणा की कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) पीड़ितों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देगा. एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई, जब युवाओं का एक समूह बीड तालुका के घोड़का राजुरी गांव के पास पुलिस भर्ती के लिए ट्रेनिंग ले रहा था. उन्होंने बताया कि एमएसआरटीसी की बस बीड से परभणी की ओर जा रही थी, तभी उसने सड़क किनारे ट्रेनिंग ले रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी. ग्रुप के दो अन्य लोग सुरक्षित बच गए.

बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया
अधिकारी ने बताया कि मृतक सुबोध मोरे (20), विराट घोड़के (19) और ओम घोड़के (20) घोड़का राजुरी गांव के निवासी थे. उन्होंने बताया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शवों को आगे की औपचारिकताओं के लिए बीड के जिला अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

गुस्साए ग्रामीणों ने बस में की तोड़फोड़
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राज्य परिवहन बस में तोड़फोड़ की और मृतकों के परिजनों के लिए राज्य परिवहन विभाग में नौकरी की मांग की. मंत्री सरनाईक ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘हालांकि हम इन होनहार युवाओं की जिंदगी वापस नहीं ला सकते, लेकिन एसटी कॉरपोरेशन (एमएसआरटीसी) इस कठिन समय में हमारे समर्थन के प्रतीक के रूप में प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देगा.’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this