10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यसैफ के हमलावर का बांग्लादेशी कनेक्शन, भड़के आदित्य ठाकरे, बोले- रोहिंग्या पर...

सैफ के हमलावर का बांग्लादेशी कनेक्शन, भड़के आदित्य ठाकरे, बोले- रोहिंग्या पर गृह मंत्रालय दे जवाब

Published on

मुंबई

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर हुए जानलेवा हमले पर शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि इस मामले में अगर रोहिंग्या शामिल है तो इस पर गृह मंत्रालय से सवाल पूछे जाने चाहिए। आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और अगर इसमें रोहिंग्या शामिल पाए गए हैं, तो यह केंद्र सरकार की विफलता है। पिछले दस सालों से बीजेपी की सरकार है और अगर बांग्लादेशी लोग देश में घुस रहे हैं, तो यह उनकी जिम्मेदारी बनती है।

सरकार के कामकाज पर सवाल
उन्होंने केंद्र सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि तीसरी बार बहुमत से सरकार बन चुकी है और अगर ऐसे घुसपैठ हो रहे हैं, तो यह केंद्र सरकार की भूमिका और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल उठाता है। उन्होंने आगे कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि यह केंद्र सरकार की विफलता है या नहीं। अगर ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए।

आरोपी को पांच दिन की कस्टडी में भेजा
दरअसल पुलिस ने आरोपी को रविवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी मोहम्मद शहजाद को पांच दिन की कस्टडी में भेज दिया। हालांकि पुलिस ने 14 दिनों की कस्टडी मांगी थी। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने से पहले मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित भाभा हॉस्पिटल में आरोपी का मेडिकल करवाया। इस बीच आरोपी के वकील ने दावा किया है कि आरोपी के बांग्लादेश से होने की बात निराधार है। पीड़ित सेलिब्रिटी है, इस वजह से मामले को इतना तूल दिया जा रहा है।

इलाके में रहते हैं सेलिब्रिटी, वहां सुरक्षा कड़ी
मामले में सरकारी वकील ने दलील दी कि आरोपी को पता था कि इस इलाके में सेलिब्रिटी रहते हैं और वहां सुरक्षा कड़ी रहती है, इसके बावजूद वह अंदर पहुंचा। इसका मतलब उसने प्लानिंग की थी। उसकी किसने मदद की, कौन उसे सहारा दे रहा था, इसकी जांच की जानी चाहिए। आरोपी का ब्लड सैंपल लेना है, जिस समय आरोपी ने हमला किया, उस समय इसके शरीर पर भी खून पड़ा होगा, हमें वो कपड़ा जब्त करना है, ताकि उसे मैच किया जा सके।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this