11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यअश्विनी चौबे बोले- 'राहुल ओरिजनल गांधी नहीं'! अंबेडकर और महात्मा गांधी...

अश्विनी चौबे बोले- ‘राहुल ओरिजनल गांधी नहीं’! अंबेडकर और महात्मा गांधी का नाम लेकर दिया विवादित बयान

Published on

बक्सर

एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को ‘ओरिजिनल गांधी नहीं’ कहते हुए ‘गांधी फतिंगा’ की संज्ञा दी। चौबे ने राहुल गांधी के परिवार को ‘नकली गांधी’ और ‘संविधान का हत्यारा’ भी बताया। यह बयान राहुल गांधी की ओर से पटना में बिहार की जातिगत जनगणना को फर्जी बताए जाने के बाद आया है। चौबे ने AAP नेता अरविंद केजरीवाल और RJD नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा।

‘राहुल गांधी ओरिजनल गांधी नहीं’
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे बक्सर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘ये ओरिजिनल गांधी नहीं हैं, ये केवल एक ‘गांधी फतिंगा’ हैं, जो बरसात में आते हैं, टिमटिमाता है और फिर नष्ट हो जाता है। असली गांधी तो बापू जी थे, जो आज भी लोगों के पूज्य हैं।

जातीय जनगणना पर सवाल उठाकर बुरे फंसे राहुल
राहुल गांधी ने हाल ही में पटना में बिहार की जातिगत जनगणना को फर्जी बताया था। इस पर चौबे ने पलटवार करते हुए कहा कि जब इंडिया गठबंधन बना था तब ये लोग जाति जनगणना का गुणगान करते नहीं थकते थे। अब उसी पर सवाल उठा रहे हैं।चौबे ने राहुल गांधी को शुतुरमुर्ग बताते हुए उनकी जाति पूछी और कहा कि वे पहले अपनी ही जाति बता दें फिर हम इनकी बात को सही मानेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ये लोग कितना भी नाक रगड़ लें, यह वंशवाद सत्ता में कभी नहीं आएगा।

‘राहुल गांधी अंबेडकर के दत्तक पुत्र’
चौबे ने राहुल गांधी को बाबा साहेब अंबेडकर का दत्तक पुत्र भी बताया। उन्होंने कहा, ‘अगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो भीमराव अंबेडकर को ये लोग संसद में घुसने तक नहीं देते।’ चौबे ने राहुल गांधी और उनके परिवार पर संविधान विरोधी होने का आरोप भी लगाया। इससे पहले जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी को हर चीज फर्जी नजर आती है, जबकि वह खुद ही पूरे फर्जीवाड़ा के सरदार हैं।

चर्चा का विषय बना अश्विनी चौबे का बयान
अश्विनी कुमार चौबे का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। देखना होगा कि इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल किस तरह गरमाता है। क्या कांग्रेस इस बयान का जवाब देगी या इसे अनसुना कर देगी? इस घटनाक्रम से साफ है कि बिहार की राजनीति में जातिगत जनगणना एक बड़ा मुद्दा बन गई है। सत्ताधारी दल और विपक्षी दल दोनों ही इस मुद्दे पर एक-दूसरे पर हमलावर हैं। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और भी राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिल सकती है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this