11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यराजस्थान : चिकित्सा मंत्री की मूंछें फिर दांव पर! अब विभाग के...

राजस्थान : चिकित्सा मंत्री की मूंछें फिर दांव पर! अब विभाग के अफसर-कर्मचारी उड़ा रहे मखौल, जानें औचक निरीक्षण से कैसे खुली पोल

Published on

जयपुर

भजनलाल सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने विधानसभा उपचुनाव के दौरान अपनी मूंछे दांव पर लगाई थी। उपचुनाव के दौरान उनकी मूंछो का ताव रह गया और उनकी पार्टी का प्रत्याशी चुनाव जीतने में कामयाब हो गया लेकिन उन्हीं के विभाग के अफसर और कर्मचारी अब मखौल उड़ाने में लगे हुए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार 26 जनवरी को स्वास्थ्य भवन में औचक निरीक्षण किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर में अफसरों और कर्मचारियों के ऑफिस आकर कामकाज की गंभीरता को परखा जिसमें विभागीय अफसर और कर्मचारी फेल साबित हुए। अधिकतर अफसरों और कर्मचारियों की काम चोरी और लापरवाही उजागर हो गई क्योंकि समय पर ऑफिस नहीं आने के मामले में उनकी पोल खुल गई।

स्वास्थ भवन में 68 फीसदी कर्मचारी और 56 फीसदी अफसर मिले गायब
सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव उर्मिला राजोरिया के नेतृत्व में अफसरों की एक टीम ने सोमवार सुबह स्वास्थ्य भवन में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण सुबह साढ़े 9 बजे ही स्वास्थ्य भवन पहुंच गया। सुबह साढ़े दस बजे तक स्वास्थ्य भवन में तैनात सभी अफसरों और कर्मचारियों के हाजरी रजिस्टर देखे। अधिकतर अफसर समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे थे। कुल 147 अफसरों में से 83 अफसर दफ्तर से गायब थे। कुल 382 कर्मचारियों में से 268 कर्मचारी भी नदारद थे। यानी 68 फीसदी कर्मचारी और 56 फीसदी अफसर समय पर ऑफिस नहीं आए थे। निरीक्षण दल ने हाजरी रजिस्टर को जब्त कर लिया है।

कार्रवाई के लिए भेजी फाइल
अफसरों और कर्मचारियों का काम के प्रति उदासीन रवैये को देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने हाजरी रजिस्टर जब्त कर लिया और बिना सूचना के नदारद रहे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च स्तर पर रिपोर्ट भेजी है। सरकार और विभागीय अधिकारी इन लापरवाह अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ क्या एक्शन लेते हैं। यह आगामी दिनों में पता चलेगा।

पूर्व में कई विभागों में हो चुके औचक निरीक्षण
प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद कई दफ्तरों में औचक निरीक्षण किए जा चुके। खुद मुख्य सचिव सुधांश पंत ने जेडीए का औचक निरीक्षण किया था। समय पर दफ्तर नहीं आने और फाइलों को लंबित रखने वाले आईएएस और आरएएस अफसरों को जेडीए से हटाया गया। हाउसिंग बोर्ड और जिला प्रशासन सहित कई अलग अलग विभागों के दफ्तरों में भी कार्रवाई हुई। अब लंबे समय बाद एक बार फिर औचक निरीक्षण किया गया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this