11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यबकरी से होगी बरकत, गरीबी को कहेंगे 'बाय-बाय'? नीतीश सरकार करेगी पैसों...

बकरी से होगी बरकत, गरीबी को कहेंगे ‘बाय-बाय’? नीतीश सरकार करेगी पैसों से मदद, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

Published on

बांका

बांका जिले में गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बकरी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना के तहत, पशुपालन विभाग जरूरतमंद परिवारों को अनुदानित दर पर बकरियां उपलब्ध करा रहा है। हालांकि, इस सुविधा का लाभ वही परिवार उठा सकते हैं, जिनका नाम बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) सूची में दर्ज है।

बकरी पालन में कितना मिलेगा अनुदान?
योजना के अनुसार, सामान्य वर्ग के बीपीएल परिवारों को लगभग 12,000 रुपये तक का अनुदान मिलेगा, जिससे वे तीन बकरियां खरीद सकते हैं। वहीं, अनुसूचित जाति और जनजाति (एससी-एसटी) के लाभुकों को 13,500 रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। इस साल जिले में 21 सामान्य वर्ग के बीपीएल लाभुकों और 107 एससी-एसटी लाभुकों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

योजना का कैसे मिलेगा लाभ?
समेकित बकरी और भेड़ विकास योजना के तहत बीपीएल परिवारों को उन्नत नस्ल की तीन बकरियां प्रदान की जाएंगी। योजना में तीन बकरियों को एक इकाई माना गया है, और हर परिवार को एक इकाई का ही लाभ मिलेगा। पशुपालन विभाग ने प्रति इकाई लागत 15,000 रुपये तय की है।

इसमें सामान्य वर्ग के परिवारों को इकाई लागत पर 80% और एससी-एसटी परिवारों को 90% अनुदान दिया जा रहा है। पशुपालन विभाग की डॉ. शिप्रा नायक ने बताया कि ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरियों का वितरण किया जाएगा, क्योंकि यह नस्ल जिले के जलवायु और परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त है।

जिले में बकरियों की स्थिति
2017 की पशु गणना के अनुसार, बांका जिले में बकरियों की संख्या सबसे अधिक है। यहां लगभग 4.38 लाख बकरियां पाई जाती हैं, जिनमें से अधिकतर ब्लैक बंगाल नस्ल की हैं। भेड़ों की संख्या अपेक्षाकृत कम, लगभग 9,000 है।

स्वावलंबन की ओर कदम
यह योजना गरीब परिवारों के लिए आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करती है। बकरी पालन से न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी, बल्कि वे अपनी आजीविका को स्थिर और सशक्त बना सकेंगे।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this