14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यराजस्थान : अलवर जेल में हेड कांस्टेबल और जेल प्रहरी के बीच...

राजस्थान : अलवर जेल में हेड कांस्टेबल और जेल प्रहरी के बीच मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Published on

अलवर,

राजस्थान के अलवर स्थित सेंटर जेल में हेड कांस्टेबल और जेल प्रहरी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना ने जेल की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हेड कांस्टेबल समय चंद का आरोप है कि जेल प्रहरियों ने उसे पकड़कर लाठियों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस लाइन में दूरसंचार सेल में तैनात हेड कांस्टेबल समय चंद ने बताया कि उनके गांव से परिवार ने कुछ सामान भेजा था. वह यह सामान लेने के लिए जेल के मुख्य द्वार पर पहुंचे. इस दौरान वहां मौजूद जेल प्रहरियों ने उनसे बहस शुरू कर दी. कांस्टेबल का कहना है कि प्रहरियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और फिर डंडों से उनकी पिटाई की. मारपीट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं.

वहीं, जेल प्रहरियों ने आरोप लगाया कि हेड कांस्टेबल ने नियमों का उल्लंघन करते हुए जेल के गेट पर बाइक खड़ी कर दी थी. जब बाइक हटाने के लिए कहा गया, तो उन्होंने विवाद किया और एक प्रहरी की वर्दी फाड़ दी. स्थिति बिगड़ने पर अन्य प्रहरियों ने मिलकर कांस्टेबल को रोका. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विवाद और हाथापाई दिखी है.

वहां मौजूद अन्य स्टाफ के अनुसार, यह विवाद खाने-पीने की चीजों को लेकर शुरू हुआ और बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया. पुलिस और जेल प्रशासन दोनों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है. वहीं, जेल प्रशासन ने भी अपने स्तर पर इस घटना की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this