14.4 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यलखनऊ: थाईलैंड में हुई प्रियंका शर्मा की मौत के मामले में नया...

लखनऊ: थाईलैंड में हुई प्रियंका शर्मा की मौत के मामले में नया खुलासा, शरीर पर चोट के 9 निशान

Published on

लखनऊ,

थाईलैंड में हुई प्रियंका शर्मा की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि प्रियंका के शरीर पर नौ अलग-अलग जगहों पर चोटें थीं. ये चोट मौत से पहले की हैं. प्रियंका के शरीर पर चोटें सिर के पिछले हिस्से, दाहिने हाथ के कंधे से कोहनी तक, दाहिनी कलाई के चारों ओर, बाएं हाथ के बाहरी हिस्से, पीठ के दाहिने हिस्से पर लगी थीं. पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ली गई मेडिको लीगल की राय का इंतजार कर रही है.

अब सवाल उठने लगा है कि प्रियंका को इतनी चोटें कैसे और कब लगीं. पुलिस भी इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अब शक और गहरा होता गया है. परिजनों ने सोमवार को कमिश्नर से मिलकर डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग की है. डीसीपी ईस्ट जोन शशांक सिंह के मुताबिक अब मेडिको लीगल राय ली जाएगी उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जानिए पूरी कहानी
डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव और प्रियंका शर्मा लखनऊ के वृंदावन इलाके में रहते थे. उन दोनों ने 2017 में लव मैरिज की थी. प्रियंका पटना एम्स में अकाउंटेंट का काम करती थी, जबकि आशीष वहां सीनियर रेजीडेंट थे. हालांकि, शादी के बाद आशीष की तैनाती जालौन के उरई मेडिकल कॉलेज में हो गई थी.

बीते दिनों प्रियंका शर्मा अपने पति और बेटे के साथ थाईलैंड के पटाया शहर घूमने गई थीं. इसी दौरान होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई. प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या उसके पति डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने की है. वहीं, आशीष का कहना है कि प्रियंका की मौत बाथटब में डूबने से हुई है.

आशीष पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
प्रियंका के परिजनों का कहना है कि थाईलैंड के डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डियोपलमोनरी फेल होना बताया है, लेकिन उन्हें इस रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है. प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा ने आरोप लगाया है कि आशीष ने उनकी बेटी की हत्या की है. उनके अनुसार, आशीष उनकी बेटी प्रियंका को शादी के बाद से ही परेशान कर रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि आशीष का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था, जिसका प्रियंका विरोध करती थी. इसके बाद आशीष ने प्रियंका को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. इतना ही नहीं प्रियंका ने पहले भी आशीष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this