14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यपवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने की नीतीश कुमार की प्रशंसा,...

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने की नीतीश कुमार की प्रशंसा, JDU में शामिल होने की चर्चा शुरू

Published on

रोहतास

रोहतास जिले के बिक्रमगंज में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। खासतौर पर महिलाओं के लिए माहौल पहले से ज्यादा सुरक्षित और सशक्त हुआ है। ज्योति सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से नीतीश कुमार ने बिहार में विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा, ‘आज महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। वे रात में भी बेझिझक बाहर निकल सकती हैं। यह नीतीश कुमार के शासन की देन है।’

ज्योति सिंह की काराकाट क्षेत्र में बढ़ी सक्रियता
ज्योति सिंह इन दिनों काराकाट क्षेत्र का लगातार दौरा कर रही हैं और लोगों से संवाद स्थापित कर रही हैं। उनकी सक्रियता ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को जन्म दिया है। माना जा रहा है कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव में काराकाट से अपनी उम्मीदवारी पेश कर सकती हैं।

दौरे के दौरान, उन्होंने नीतीश कुमार के शासनकाल में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में हुए सुधार को सराहा। उन्होंने कहा कि ‘नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार में बुनियादी समस्याओं का समाधान हुआ है। विकास कार्य हर तरफ नजर आ रहे हैं।’

पवन सिंह और ज्योति सिंह जिंदाबाद के लगे नारे
ज्योति सिंह के काराकाट दौरे के दौरान स्थानीय लोग उत्साहित नजर आए। जगह-जगह ‘पवन सिंह और ज्योति सिंह जिंदाबाद’ के नारे सुनाई दिए। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ज्योति सिंह इस सक्रियता के जरिए अपनी राजनीतिक जमीन तैयार कर रही हैं।

नीतीश की तारीफ से मची सियासी गलियारों में हलचल
फिलहाल, ज्योति सिंह की सक्रियता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। माना जा रहा है कि ज्योति सिंह के लिए पवन सिंह फील्डिंग तैयार कर रहे हैं। इसी प्लानिंग के तहत ज्योति सिंह ने रोहतास में डेरा डाल रखा है। आए दिन वो काराकाट क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। आने वाले दिनों में वे जेडीयू में शामिल हो सकती हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this