14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यलंबे समय से होटल में ठहरी, नरीमन पॉइंट के फाइव स्टार में...

लंबे समय से होटल में ठहरी, नरीमन पॉइंट के फाइव स्टार में मिली लाश का क्या राज?

Published on

मुंबई

दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वॉइंट स्थित एक पांच सितारा होटल में 60 वर्षीय एक महिला मृत पाई गई। मरीन ड्राइव पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि विनौती मेहतान (60) का शव रविवार दोपहर को मिला। महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे, न ही उसकी मौत के संबंध में अभी तक कोई संदिग्ध चीज मिली है। मौत का सही कारण जानने के लिए विसरा का नमूना फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

कारमाइकल रोड निवासी 60 वर्षीय विनौती मेहतानी का शव नरीमन पॉइंट स्थित एक फाइव स्टार होटल में मिला। पुलिस उपायुक्त प्रवीण मुंधे ने कहा कि पोस्टमॉर्टम में शव पर कोई चोट नहीं पाई गई। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन हमने विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

पिछले महीने भी एक दूसरे फाइव स्टार में ठहरी थीं
पुलिस ने बताया कि मेहतानी 6 जनवरी से होटल में अकेली रह रही थीं। उन्होंने करीब 24 घंटे तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और होटल के एक कर्मचारी ने रात में उन्हें खांसते हुए सुना। उन्होंने बताया कि दिसंबर में भी मेहतानी कुछ दिनों के लिए दक्षिण मुंबई के एक अन्य फाइव स्टार होटल में रुकी थीं।

फरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमने उनके भाई को उनकी मौत की सूचना दे दी है।’ उन्होंने बताया कि वे नरीमन पॉइंट होटल के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं। पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। वह पिछले दो सप्ताह से होटल में रह रही थी। उसने 24 घंटे तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला था। यह घटना तब प्रकाश में आई जब उसने दरवाजे पर दस्तक देने और फोन पर कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं दिया।

उठ रहे कई सवाल
मुंबई पुलिस विनौती की मौत के पीछे के राज खंगालने में लगी है। इस रहस्यमयी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर विनौती कौन थी? जाहिर है वह एक संपन्न घर की महिला थी तभी फाइव स्टार होटल में ठहरी थी। उसके परिवार में कौन-कौन है और वह आखिर होटल में क्यों रह रही थी। उसके पास इतने रुपये कहां से आए कि वह लंबे समय तक फाइव स्टार होटल में रह रही थी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this