18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यUP: चेकिंग के दौरान हिंदू नेता की कार रोकने पर विवाद, दारोगा...

UP: चेकिंग के दौरान हिंदू नेता की कार रोकने पर विवाद, दारोगा से कहासुनी पर हुई कार्रवाई

Published on

कौशांबी,

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गौ सेवा राष्ट्रीय हिंदू स्वयंसेवक संघ के प्रदेश सचिव की कार को जब दारोगा ने रोका तो जमकर बवाल हो गया. इतना ही नहीं आरोप है कि हिंदू नेता ने दारोगा से बदसलूकी भी की. दोनों के बीच जमकर बवाल हुआ. आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर मंझनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हिंदू नेता की कार, चालक और कार को थाने ले गई.

घटना मंझनपुर कोतवाली के कौशांबी जिला पंचायत गेट के पास की है. बताया जा रहा है कि यह वही कार है, जिसने 9 दिसंबर 2024 को बंजर गोइठहा निवासी अक्षत चौधरी को समदा चौराहा के पास टक्कर मारी थी, जिससे अक्षत का पैर टूट गया था. इस घटना को लेकर अक्षत के पिता सुभाष चंद्र ने मंझनपुर कोतवाली में कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया था.

इस केस की जांच मंझनपुर कोतवाली के एसआई अखंडानंद दुबे कर रहे थे। सोमवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान उन्होंने उस कार को पहचान लिया और थाने ले जाने का निर्देश दिया. इसी बात को लेकर गौ सेवा राष्ट्रीय हिंदू स्वयंसेवक संघ के प्रदेश सचिव अथर्व मिश्रा और दारोगा के बीच कहासुनी शुरू हो गई और दोनों के बीच जमकर बवाल हुआ.

मामले में DSP ने कही ये बात
डीएसपी शिवांक सिंह ने बताया कि मंझनपुर थाना क्षेत्र में एक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें एक युवक का पैर टूट गया था. एक्सीडेंट की जांच के तहत कार को रोका गया था. इस दौरान कहासुनी होने लगी, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया. मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this