18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यबिहार: चलती ट्रेन में मर्डर, सिर में गोली मार भाग गए हत्यारे,...

बिहार: चलती ट्रेन में मर्डर, सिर में गोली मार भाग गए हत्यारे, गया-हावड़ा एक्सप्रेस में वारदात

Published on

लखीसराय

चलती ट्रेन में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लखीसराय के एक युवक की गया-हावड़ा एक्सप्रेस में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना किऊल रेलवे स्टेशन के पास हुई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र साह के रूप में हुई है, जो लखीसराय सदर प्रखंड के महिसोना गांव का रहने वाला था। तीन-चार अपराधियों ने ट्रेन में सवार होकर धर्मेंद्र को गोली मारी और चेन-पुलिंग करके भाग गए। पुलिस शुरुआती जांच में जमीन विवाद को हत्या का कारण मान रही है।

लखीसराय में चलती ट्रेन में मर्डर
गया-हावड़ा एक्सप्रेस (13024 डाउन) किऊल रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर आगे बढ़ी ही थी कि ट्रेन में सवार धर्मेंद्र साह पर अचानक गोलियां चलने लगीं। तीन-चार अपराधी, जो पहले से ही ट्रेन में मौजूद थे, धर्मेंद्र के पास आए और उसे गोली मार दी। गोली लगते ही धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस अचानक हुई घटना से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेन की चेन-पुलिंग करके फरार हो गए।

चेन-पुलिंग कर भाग गए अपराधी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक की पहचान धर्मेंद्र साह के रूप में की। धर्मेंद्र लखीसराय सदर प्रखंड के महिसोना गांव का रहने वाला था। उसके पास से मिले पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों से यह बात सामने आई। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से मिले दस्तावेज जमीन विवाद से जुड़े हुए हैं। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को शक है कि धर्मेंद्र की हत्या जमीन विवाद के चलते हुई होगी। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों से भी पूछताछ की गई।

गया-हावड़ा ट्रेन में हत्या
सरेआम गया-हावड़ा ट्रेन में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना किऊल-भागलपुर रेलखंड के किऊल आउटर सिग्नल के पास की वारदात है। बताया जा रहा है कि किऊल स्टेशन से जैसे ही ट्रेन खुली उसी दौरान आउटर सिग्नल के पास चलती ट्रेन में अपराधियों ने युवक के सिर में गोली मारकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गया। लोग दहशत में आ गए। किऊल रेल डीएसपी ने बताया कि घटना का कारण प्रथम दृष्टया जमीन विवाद की बातें सामने आ रही है। मृतक के पास से जमीन से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किया गया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this