18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्य'भय बिनु होय न प्रीत... अब हम औकात दिखाएंगे', जीतन राम मांझी...

‘भय बिनु होय न प्रीत… अब हम औकात दिखाएंगे’, जीतन राम मांझी के बगावती सुर ने NDA को दी टेंशन!

Published on

मुंगेर

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी जीतन राम मांझी दिल्ली और झारखंड में अपनी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को कोई सीट नहीं दिए जाने और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को तवज्जों दिए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं. बता दें कि बीजेपी ने लोजपा को झारखंड में एक सीट दी थी और दिल्ली में भी चिराग की पार्टी देवली सीट पर चुनाव लड़ रही है.

हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा प्रमुख जीतन राम मांझी ने मुंगेर के जमालपुर में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कुछ ऐसे बातें कहीं, जिसने बिहार में विपक्षी गठबंधन को एनडीए पर तंज कसने का मौका दे दिया. जीतन राम मांझी ने रामचरितमानस की चौपाई का एक अंश ‘भय बिनु होय न प्रीत…’, का जिक्र करते हुए मोदी सरकार की कैबिनेट से इस्तीफा देने तक की धमकी दे दी.

‘वोट है तो सीटें क्यों नहीं मिल रही?’
जीतन राम मांझी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई। उन्होंने सवाल किया कि क्या उनकी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है? क्या यही न्याय है? मांझी ने कहा कि बीजेपी को उनकी पार्टी का जनाधार देखना चाहिए। उन्होंने अपनी जनसभाओं में उमड़ी भीड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि बीजेपी को देखना चाहिए कि उनके साथ कितने लोग हैं। उन्होंने रविवार और सोमवार को हुई जनसभाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास वोट हैं तो उन्हें सीट क्यों नहीं मिल रही है?

मांझी ने दी मंत्री पद छोड़ने की धमकी
मुंगेर में जीतन राम मांझी ने खुले मंच से कहा, ‘जब लोग हमारे साथ हैं, मेरे पास वोट है तो हमें सीट क्यों नहीं मिली। ये प्रश्न करना है मुझे। हमारा स्टैंड साफ है, जो हमारा अस्तित्व है उसके मुताबिक हमें सीट दो। हम अपने फायदे के लिए नहीं बल्कि, दलितों के फायदे के लिए सीट मांग रहे हैं। मेरी बात आगे नहीं बढ़ती है तो लग रहा है कि मुझे मोदी कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा। मांझी यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि ये न्याय है क्या? हमारा कोई अस्तित्व नहीं है क्या? वे (बीजेपी) समझते हैं कि हमारा कोई अस्तित्व नहीं है, इसलिए तो हमें सीट नहीं दिया गया।

20 सीटों की गारंटी चाहते हैं मांझी
जीतन राम मांझी ने कहा कि वे अपनी पार्टी के अस्तित्व के अनुसार सीटें चाहते हैं। मुंगेर के भाषण में तो जीतन राम मांझी ने इस्तीफे तक की धमकी दे डाली। उन्होंने दलितों से ‘भय बिन होय न प्रीत’ याद रखने को कहा। मांझी ने बताया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में 40 सीटों की मांग कर रहे हैं, लेकिन वे सिर्फ 20 सीटें मांग रहे हैं। अगर उनके 20 विधायक जीत जाते हैं तो वे दलितों के सभी काम करवा देंगे। मांझी ने साफ कर दिया कि विधानसभा चुनाव में उन्हें 20 से कम सीटें मंजूर नहीं हैं।

बीजेपी से नहीं मांझी को चिराग से दिक्कत?
दरअसल, बिहार में दलित वोटों के ‘जागीरदार’ समझने वाले दो नेताओं की ईगो क्लैश का मामला है। खुद को दलित वोटों का सबसे बड़े रहनुमा मानने वाले चिराग पासवान को एक सीट झारखंड में तो एक सीट दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दे दी। इसके चलते बीजेपी से जीतन राम मांझी चिढ़ गए। जीतन राम मांझी खुद मोदी कैबिनेट में तो उनका बेटा नीतीश कैबिनेट में मंत्री है। बिहार के सबसे बड़ा दलित नेता खुद को मानते हैं, मगर बीजेपी की तरफ से उस हिसाब से ‘ट्रिटमेंट’ नहीं मिल रहा। बिहार विधानसभा चुनाव से ऐन पहले अब मांझी ने प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू कर दिया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...