18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यगठबंधन में नेतृत्व संभाले और सीएम फेस के बिना चुनाव लड़े कांग्रेस,...

गठबंधन में नेतृत्व संभाले और सीएम फेस के बिना चुनाव लड़े कांग्रेस, पप्पू यादव के बयान से बिहार में सियासी हलचल तेज

Published on

पटना

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस के नेतृत्व की वकालत की है। उन्होंने गठबंधन को लेकर भी अपनी राय रखी। साथ ही, बिहार के मौजूदा हालात और नेताओं के बयानों पर भी टिप्पणी की।पप्पू यादव ने ज़ोर देकर कहा कि कांग्रेस को बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव का नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी गठबंधन से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन नेतृत्व कांग्रेस के हाथ में होना चाहिए।

सीएम उम्मीदवार की घोषणा के बिना चुनाव लड़ने की सलाह
सांसद पप्पू यादव ने सुझाव दिया कि चुनाव बिना किसी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा किए लड़ा जाना चाहिए। बिहार में मंत्री-विधायकों से रंगदारी मांगे जाने के मुद्दे पर पप्पू यादव ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य के हालात खराब हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुछ पता नहीं है। उनका मानना है कि अपराधी और माफिया पूरी तरह हावी हैं, और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

नीतीश कुमार की ओर से महिलाओं पर दिए गए बयान का बचाव
सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से महिलाओं पर दिए गए बयान पर उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से भूल हुई है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को भी इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए।

राहुल गांधी की पप्पू यादव करते रहे हैं तारीफ
इससे पहले भी पप्पू यादव लगातार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करते रहे हैं। उन्हांेने पिछले दिनों कहा था कि राहुल गांधी एक ऐसे नेता है, जिन्हें सत्ता और राजनीति से कोई लालच नहीं है। वो पांच प्रधानमंत्रियों की गोद में बड़े हुए हैं। वो हमेश 140 करोड़ लोगों की बात करते हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this