12.9 C
London
Friday, April 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के पंजाब में पतंग उड़ाने पर रोक, कानून तोड़ने पर 5...

पाकिस्तान के पंजाब में पतंग उड़ाने पर रोक, कानून तोड़ने पर 5 साल कैद और 20 लाख रुपये का जुर्माना

Published on

लाहौर

पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले पंजाब सूबे की विधायिका ने मंगलवार को पतंग उड़ाने पर स्थायी रोक लगाने के लिए एक कानून पारित किया।पंजाब सूबे की विधायिका द्वारा पारित कानून में पतंग उड़ाने वालों और पतंग निर्माताओं के लिए कारावास की सजा की अवधि बढ़ाने और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार ने यह कदम दशकों पुराने वसंत त्योहार से पहले उठाया है।

पतंगबाजी से हो रहे हादसों से घबराई सरकार
पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध सबसे पहले 2005 में सूबे की राजधानी लाहौर में लगाया गया था। उस समय पतंगबाजी के दौरान मांझे से कम से कम 11 लोग घायल हो गए थे। इस कानून के जरिये प्रतिबंध का दायरा लाहौर से बढ़ाकर अन्य शहरों तक किया जा रहा है। नया कानून वसंत त्योहार से पहले सूबे में प्रभावी होगा जिसमें पतंग उड़ाकर वसंत का स्वागत करने की पंरपरा है।

पतंग उड़ाने पर 5 साल कैद, 20 लाख का जुर्माना
सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग पार्टी के विधायक मुजतबा शुजा-उर-रहमान ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा में विधेयक पेश किया, जिसे बहुमत से पारित कर दिया गया। विधेयक के मुताबिक, कानून का उल्लंघन कर पतंग उड़ाने पर तीन से पांच साल तक कारावास और 20 लाख पाकिस्तानी रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। रहमान ने कहा कि पतंग और मांझे के निर्माताओं को कानून के तहत सात साल तक कारावास और 50 लाख पाकिस्तानी रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

Latest articles

राज्यमंत्री गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरूवार को...

छत्तीसगढ़ में एआई आधारित शिक्षा की पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा के माध्यम...

पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

हिंडोली (बूंदी)। भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित हिंडोली दौरे के मद्देनजर गुरुवार...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...