पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग लेकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व कल्याण और मानव उत्थान का सशक्त माध्यम है, जो समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री ने पुष्कर सरोवर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं समाज को जोड़ने और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करती हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
