21.8 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

Published on

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया ‘डबल इंजन’ सरकार के पूर्ण सहयोग का भरोसा

जयपुर। राजस्थान को देश के इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उच्च स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष सत्र में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने देश-विदेश से आए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, निवेशकों और विशेषज्ञों को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में राजस्थान के पास भारत का एक प्रमुख हिस्सेदार बनने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश इस दिशा में अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते दो वर्षों में देश भर में 450 नई फैक्ट्रियों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसके साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के तहत महज एक साल के भीतर 75 फैक्ट्रियां स्वीकृत की जा चुकी हैं और केंद्रीय कैबिनेट ने इस योजना के बजट में भी भारी बढ़ोतरी की है। केंद्रीय मंत्री ने निवेशकों का आह्वान किया कि वे प्रदेश में अपनी इकाइयां स्थापित करने का लक्ष्य तय करें, इस कार्य में केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार उन्हें हर कदम पर नीतिगत और ढांचागत सहयोग प्रदान करेगी, जिससे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नए रोजगार के अवसरों का सृजन भी होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज दुनिया के उन चुनिंदा देशों की कतार में खड़ा हो गया है जो स्वयं सेमीकंडक्टर का उत्पादन कर रहे हैं।

देश में ₹76 हजार करोड़ से अधिक के ऐतिहासिक प्रोत्साहन पैकेज के साथ ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ तेज गति से आगे बढ़ रहा है और राजस्थान इस मिशन को गति देने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री ने वर्तमान दौर में चिप की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि “सिम से स्पेस तक और मोबाइल से मिसाइल तक” हर क्षेत्र में सेमीकंडक्टर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसी कड़ी में राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में इसी महीने प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का शानदार शुभारंभ हुआ है; 50 एकड़ के इस विशाल परिसर में प्रतिवर्ष करीब 6 करोड़ चिप का उत्पादन किया जाएगा और इस क्लस्टर के माध्यम से अब तक 20 प्रमुख कंपनियों से ₹1,200 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव आकर्षित किए जा चुके हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

भोंडसी जेल पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान: मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा से की मुलाकात

चंडीगढ़। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार...

More like this