21.8 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यभोंडसी जेल पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान: मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद...

भोंडसी जेल पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मान: मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा से की मुलाकात

Published on

चंडीगढ़। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को अचानक गुरुग्राम पहुंचे। दोनों शीर्ष नेताओं ने भोंडसी जेल पहुंचकर वहां बंद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की। जेल प्रशासन से औपचारिक अनुमति मिलने के बाद केजरीवाल और मान ने करीब 20 मिनट तक संजीव अरोड़ा से जेल के एक अलग कमरे में बातचीत की।

दोनों मुख्यमंत्रियों के इस अचानक हुए दौरे को लेकर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। उल्लेखनीय है कि मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गत 9 मई को मनी लॉन्ड्रिंग और ₹100 करोड़ से अधिक के फर्जी जीएसटी (GST) घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था। ईडी की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद सो—मवार (18 मई) को गुरुग्राम की विशेष अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था, जहां उनकी अगली पेशी 1 जून को होनी है। फर्जीवाड़े का आरोप (2023): संजीव अरोड़ा की कंपनी ‘HSRL’ पर कागजों में ₹157.12 करोड़ के मोबाइल बेचने और दुबई में ₹102 करोड़ के फर्जी एक्सपोर्ट का आरोप लगा था। ईडी का पहला एक्शन (अप्रैल 2026): विदेशी लेनदेन और एक्सपोर्ट दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने पर ईडी ने फेमा (FEMA) के तहत अरोड़ा के ठिकानों पर पहली बार छापेमारी की। मनी लॉन्ड्रिंग का केस (5 मई 2026): दिल्ली की शेल कंपनियों के जरिए गलत जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लेने का खुलासा होने पर ईडी ने संजीव अरोड़ा और 3 अन्य के खिलाफ पीएमएलए (PMLA) के तहत नया केस दर्ज किया।

आधिकारिक गिरफ्तारी (9 मई 2026): चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित सरकारी आवास पर लंबी पूछताछ के बाद संजीव अरोड़ा को आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। हाईकोर्ट में चुनौती: संजीव अरोड़ा के बेटे काव्या अरोड़ा ने इस गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में आरोप लगाया गया कि ईडी ने महज 35 मिनट में ही 17 पन्नों का पहले से तैयार ‘अरेस्ट ग्राउंड’ सौंप दिया था, जिसकी अगली सुनवाई 25 मई को होनी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

More like this