12.9 C
London
Friday, April 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिजबुल्लाह कमांडर की गोलियों से भूनकर हत्या, इजरायल-लेबनान युद्धविराम की समयसीमा से...

हिजबुल्लाह कमांडर की गोलियों से भूनकर हत्या, इजरायल-लेबनान युद्धविराम की समयसीमा से पहले बड़ी वारदात

Published on

बेरूत

हिजबुल्लाह के एक वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद हम्मादी की मंगलवार को लेबनान के पश्चिमी बेका क्षेत्र में हत्या कर दी गई। दो वाहनों से आए बंदूकधारियों ने शेख मोहम्मद हम्मादी पर उस समय गोलियां चलाईं, जब वह पूर्वी लेबनान के मचघरा शहर में अपने घर के बाहर खड़े थे। इस हमले में हम्मादी को कई गोलियां लगीं। घायल हालत में हम्मादी को तुरंत ही पास के शहर सोहमोर के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हिजबुल्लाह से जुड़े हम्मादी को मृत घोषित कर दिया। अज्ञात हमलावर गोलीबारी के बाद फरार हो गए, स्थानीय प्रशासन घटना की जांच कर रहा है।

लेबनान के अल-अखबार ने बताया है कि हिजबुल्लाह कमांडर मोहम्मद हम्मादी की उनके घर के ठीक सामने गोली मारी गई। हमलावर दो गाड़ियों में आए थे, जिन्होंने हम्मादी पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हत्या का कारण क्या है और इसके पीछे कौन है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ये हत्या ऐसे समय हुई है, जब हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच लेबनान में संघर्ष विराम की समयसीमा भी नजदीक आ रही है।

सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी
मोहम्मद हम्मादी की हत्या के बाद लेबनानी सेना की इकाइयों ने मछघरा की घेराबंदी कर दी है। सुरक्षाबल पश्चिमी बेका के शहरों में मोबाइल चेकपॉइंट स्थापित किए और हमलावरों की तलाश में व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हिजबुल्लाह की ओर से अभी तक हत्या के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

इस घटनाक्रम के बीच, उत्तरी लेबनान में संघर्ष विराम के पहले चरण के 60 दिन रविवार को समाप्त होने वाले हैं। इस समझौते के तहत इजरायली सेना को दक्षिणी लेबनान से अपनी सेना वापस बुलाकर सीमा के इजरायली हिस्से में तैनात करना है। एक वरिष्ठ पश्चिमी राजनयिक ने कहा है कि समयसीमा महत्वपूर्ण नहीं है। हमें उम्मीद है कि इजरायल सेना की उन जगहों से वापसी जारी रखेगा, जहां वह मौजूद है।

इस बीच नई सीरियाई सरकार ने लेबनान के साथ अपनी साझा सीमा पर स्थिरता बनाए रखने की इच्छा जताई है। सीरियाई सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और इजरायल को संदेश भेजा है कि वह ईरान और हिजबुल्लाह को सीरिया से लेबनान तक हथियारों की आपूर्ति फिर से शुरू करने से रोकेगी। यह लेबनान के लिए एक अहम है।

Latest articles

राज्यमंत्री गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरूवार को...

छत्तीसगढ़ में एआई आधारित शिक्षा की पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा के माध्यम...

पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

हिंडोली (बूंदी)। भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित हिंडोली दौरे के मद्देनजर गुरुवार...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...