12.9 C
London
Friday, April 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमेरे घर में लोग घुसे, कभी भी हो सकती है हत्या... खौफ...

मेरे घर में लोग घुसे, कभी भी हो सकती है हत्या… खौफ के साये में भारत समर्थक पाकिस्तानी यूट्यूबर सना अमजद

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की यूट्यूबर सना अमजद ने कैमरे पर आकर खुद के बारे में चल रही खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। बीते कई दिनों सना के अपहरण होने, उनकी गिरफ्तारी और हत्या तक की अफवाह सामने आई थीं। इन तमाम दावों के बीच बुधवार को सना ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में साफ किया है कि वह फिलहाल ठीक हैं लेकिन बहुत डरी हुई हैं। उन्होंने बताया है कि उनकी जान को खतरा है और उनके परिवार को भी धमकियांं दी जा रही हैं।

भारत समर्थक यूट्यूबर कही जाने वालीं सना अमजद अपने वीडियो की शुरुआत करती हुई कहती हैं कि अगर ये वीडियो जारी हुआ है तो इसका मतलब मैं अभी जिंदा हूं लेकिन भविष्य के बारे में मुझे कुछ नहीं पता है। मेरी जिंदगी खतरे में है और आने वाले समय में मेरी साथ कुछ भी हो सकता है। मुझे मारा भी जा सकता है। मुझे ही नहीं मेरी मां को भी बहुत ज्यादा तंग किया जा रहा है।

मैंने धड़ल्ले से इंडिया के बारे में बात की: सना
सना ने कहा, ‘मैं वो पहली यूट्यूबर थी, जिसने लाहौर की लिबर्टी मार्केट में खड़े होकर इंडिया पर बात की। ये जाना कि पाकिस्तानी लोग इंडिया के बारे में क्या सोचते हैं। कई बार मेरी आलोचना भी हुई और मेरी आवाज को बंद करने की कोशिश भी की गई लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, जैसा अब हो रहा है। मुझे लगातार परेशान करते हुए मेरी आवाज को बंद करने की कोशिश हो रही है।’

सना ने कहा है कि ना सिर्फ मुझे फोन कॉल करके धमकियां मिल रही हैं बल्कि मेरी अम्मी को भी तंग किया गया है। अनजान लोग मेरी अम्मी से जाकर मेरे बारे में पूछ रहे हैं। उनसे कह रहे हैं कि सना को समझा लो नहीं तो उसको नुकसान हो जाएगा। मेरी बेवा अम्मी, मेरी मामी और तमाम घर के लोग इससे बेहद डरे हुए हैं। उनको मेरी जिंदगी की भी फिक्र है।

हो सकता है मुझे मार दिया जाए: सना
सना का कहना है कि सोशल मीडिया पर तो मुझे फांसी दे दी गई है और मैं खत्म कर दी गई हूं। ये सच में भी हो सकता है, अब वो वैसे भी उनको सोशल मीडिया की इन अफवाह से नया आइडिया मिल गया होगा। उनको लगता है कि सना की आवाज को बंद करना है तो फिर उसकी जान ही लेनी होगी क्योंकि वैसे तो मैं रुकने वाली नहीं हूं। ऐसे में मेरे साथ क्या होगा, इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

Latest articles

राज्यमंत्री गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरूवार को...

छत्तीसगढ़ में एआई आधारित शिक्षा की पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा के माध्यम...

पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

हिंडोली (बूंदी)। भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित हिंडोली दौरे के मद्देनजर गुरुवार...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...