19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यनिकाय चुनाव मतदान के लिए पूरे उत्‍तराखंड में रहेगा अवकाश, मंगलवार शाम...

निकाय चुनाव मतदान के लिए पूरे उत्‍तराखंड में रहेगा अवकाश, मंगलवार शाम प्रचार रुका, आज डोर टू डोर अपील

Published on

देहरादून

उत्‍तराखंड में निकाय चुनाव के दौरान 23 जनवरी को सभी सरकारी निजी प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। सचिव विनोद कुमार सुमन ने मंगलवार को इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किया है। पूर्व में जारी किए गए आदेश के अनुसार केवल निकाय क्षेत्रों में ही अवकाश की व्यवस्था की गई थी। लेकिन, मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक अब 23 जनवरी को पूरे प्रदेश में अवकाश रहेगा।

निकाय चुनाव के दौरान 23 जनवरी को प्रदेश के सभी राजकीय कार्यालय शिक्षण संस्थान अर्ध शासकीय संस्थान निगम परिषद वाणिज्यिक निजी प्रतिष्ठान आदि में अवकाश रहेगा। ऐसा इसलिए ताकि यहां कार्य करने वाले कर्मचारी कारीगर मजदूर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

23 जनवरी को प्रदेश के सभी बैंक, कोषागार, उपकोषागार भी बंद रहेंगे। श्रम सचिव डॉक्टर पंकज कुमार पांडे ने भी अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी है। कारखाने में मतदान की तिथि के दिन यदि अवकाश नहीं है तो सवेतन अवकाश रहेगा। लगातार चलने वाले कारखाने में कारखाना प्रबंधकों की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने कर्मचारियों को मतदान का समुचित अवसर प्रदान करवाएं।

प्रचार रुका, आज डोर टू डोर अपील
मंगलवार शाम 5:00 के बाद निकाय चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लग गया है। बुधवार को चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर सकते हैं 23 जनवरी को मतदान होना है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this