19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यशामली एनकाउंटर में घायल इंस्‍पेक्‍टर की मौत, पेट में लगी थीं तीन...

शामली एनकाउंटर में घायल इंस्‍पेक्‍टर की मौत, पेट में लगी थीं तीन गोलियां, मेदांता में चल रहा था इलाज

Published on

शामली

सोमवार देर रात शामली में हुए एनकाउंटर में घायल एसटीएफ इंस्‍पेक्‍टर सुनील कुमार की मौत हो गई है। एनकाउंटर में सुनील कुमार के पेट में तीन गोलियां लगी थीं। ऑपरेशन में गाल ब्लेडर को हटाना पड़ा, बड़ी आंत का कुछ हिस्सा काट कर निकालना पड़ा।

शुरू में उन्‍हें करनाल के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में हालत खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता में रेफर किया गया। बीते 24 घंटे खतरे से बाहर नहीं हुए थे इंस्पेक्टर सुनील कुमार। वह वहां आईसीसीयू में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि एक गोली इंस्‍पेक्‍टर के लिवर को पार करके पीठ में अटक गई थी। इसे निकाला संभव नहीं था, इसलिए इसे छोड़ दिया गया।

इंस्‍पेक्‍टर सुनील कुमार ठोकिया एनकाउंटर में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर बने थे। शामली में सोमवार देर रात कग्‍गा गैंग के चार बदमाशों के एनकाउंटर में इंस्पेक्टर सुनील कुमार भी शामिल थे। बदमाश एक कार में सवार थे। घेरे जाने पर उन्‍होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। इसी में सुनील कुमार घायल हुए थे। जवाबी कार्रवाई में STF ने चार बदमाशों को मार गिराया था।

मारे जाने वालों की पहचान अरशद, मंजीत, सतीश के रूप में हुई। एक अज्ञात था। अरशद एक लाख का इनामी बदमाश था। चश्‍मदीदों का कहना था कि ये लोग एक कार में सवार होकर हरियाणा की तरफ से आ रहे थे और सहारनपुर जा रहे थे। ये बदमाश कुख्‍यात कग्‍गा गैंग के सदस्‍य थे। एक समय में कग्‍गा गैंग का इतना आतंक था कि रात में थानों में ताले लटक जाते थे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this