19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यबिहार: नीतीश ने प्रगति यात्रा में ऐसा क्या देखा? मुख्यमंत्री के फोटो...

बिहार: नीतीश ने प्रगति यात्रा में ऐसा क्या देखा? मुख्यमंत्री के फोटो पर तेजस्वी का तंज

Published on

किशनगंज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किशनगंज प्रगति यात्रा के दौरान एक तस्वीर को तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया X पर शेयर किया है। इस तस्वीर में नीतीश कुमार एक टूटी हुई पुलिया और क्षतिग्रस्त सड़क के पास खड़े दिख रहे हैं। तेजस्वी यादव ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ठाकुरगंज बायपास के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर रहे थे, जो इसी रास्ते से होकर गुजरना है। ये तस्वीर 22 जनवरी 2025 की बताई जा रही है।

नीतीश के फोटो पर तेजस्वी का तंज
तेजस्वी ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ‘प्रगति सह दुर्गति यात्रा में रेड कॉर्पेट पर चलकर 𝟐𝟎 वर्षों के मुख्यमंत्री दूधिया पर्दों के बीच से ‘अदृश्य प्रगति’ को ढूंढते हुए। बिहार में नीतीश कुमार & 𝐃𝐊 कंपनी ने संगठित भ्रष्टाचार की लूट मचाते हुए कहीं-कहीं ऐसे दिखावटी अर्धनिर्मित ढांचे तथा फर्जी कागजों पर लकीरें खींच कर 𝟓𝟎𝟎𝟎 से अधिक पुल-पुलिया बनवा दिए है जिनका कोई ‘पहुंच पथ’ नहीं है। अधिकांश ऐसे पुल-पुलिया खेतों के बीच महाअधर में लटके रहते हैं।

ऐसे पुलों का नाजुक वक्त में टेंडर प्रक्रिया पूरी करा कर कार्यारंभ कराने का नाटक रचाया जाता है ताकि बारिश और बाढ़ का सीजन आ जाए। फिर बारिश में गिने-चुने वो अर्धनिर्मित पुल-पुलिया ढह जाते हैं तथा बाकी बचे पुल-पुलिया (जो कागजों में बन चुके होते हैं) को फिर 𝐅𝐥𝐨𝐨𝐝 𝐃𝐚𝐦𝐚𝐠𝐞𝐝 𝐑𝐨𝐚𝐝𝐬 & 𝐁𝐫𝐢𝐝𝐠𝐞𝐬 में गिनकर दुबारा फ्रेश टेंडर प्रक्रिया में भेज दिया जाता है। ऐसे में हजारों करोड़ की संस्थागत लूट अनवरत चलती रहती है और इस लूट के सरगना है 𝐍𝐊 और 𝐃𝐊।

किशनगंज की प्रगति यात्रा की तस्वीर
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दौरान किशनगंज पहुंचे थे। इस तस्वीर में नीतीश कुमार एक ऐसी जगह खड़े दिख रहे हैं, जहां एक पुलिया है, लेकिन उससे जुड़ी कोई सड़क नहीं है। आगे का रास्ता पूरी तरह से टूटा हुआ है। इस तस्वीर को बिहार कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शेयर किया। उन्होंने इशारा किया कि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ये जगह देखने से रोकने की कोशिश की थी। लेकिन नीतीश कुमार घेराबंदी से आगे निकलकर खुद ही इस इलाके का मुआयना करने लगे।

तस्वीर में नीतीश कुमार ने क्या देखा?
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अधिकारियों ने जानबूझकर मुख्यमंत्री को ये जगह नहीं दिखाई। लेकिन जब नीतीश कुमार खुद आगे बढ़कर वहां गए तो उन्हें हकीकत का पता चला। इस तस्वीर को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। ये तस्वीर ठाकुरगंज प्रखंड के पटेसरी पंचायत के कहटलडांगी गांव की है। उनके कार्यक्रम में पहले से ही ठाकुरगंज बायपास रोड की समस्या का निरीक्षण शामिल था। जब नीतीश कुमार ने अधिकारियों से बायपास के बारे में पूछा तो उन्हें कहटलडांगी की वो जगह दिखाई गई, जहां से बायपास गुजरना प्रस्तावित है। वायरल तस्वीर में नीतीश कुमार उसी जगह को देखते हुए दिख रहे हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...