19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यबिहार: बाहुबली अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, 60-70 राउंड फायरिंग, मोकामा में...

बिहार: बाहुबली अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, 60-70 राउंड फायरिंग, मोकामा में तनाव

Published on

पटना

मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह पर बुधवार शाम जानलेवा हमला हुआ। 60-70 गोलियां चलीं। हमले में अनंत सिंह बाल-बाल बचे। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अनंत सिंह हेमजा गांव में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। तभी कुख्यात सोनू-मोनू गैंग ने उन पर हमला कर दिया। इस गैंग ने पहले एक परिवार को पीटा और उनके घर पर ताला लगा दिया था। अनंत सिंह इसी मामले में दखल देने पहुंचे थे।

बाहुबली अनंत सिंह पर जानलेवा हमला
पूर्व विधायक अनंत सिंह, जिन्हें ‘छोटे सरकार’ भी कहा जाता है, हेमजा गांव में लोगों से मिल रहे थे। तभी सोनू-मोनू गैंग वहां पहुँच गया। गैंग ने अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 60-70 राउंड गोलियां चलीं। गनीमत रही कि अनंत सिंह इस हमले में बच गए।

ये घटना मोकामा विधानसभा क्षेत्र के हेमजा गांव में घटी। सोनू-मोनू गैंग ने एक परिवार के साथ मारपीट की थी। उनके घर से निकालकर ताला लगा दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर अनंत सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। अनंत सिंह को देखते ही सोनू-मोनू ने फायरिंग शुरू कर दी।

सोनू-मोनू गैंग पर फायरिंग का आरोप
फायरिंग के बाद सोनू-मोनू मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बाढ़ के डीएसपी खुद वहां कैंप कर रहे हैं। अनंत सिंह पांच महीने पहले ही जेल से रिहा हुए हैं। 14 अगस्त को पटना हाईकोर्ट ने उन्हें AK-47 और बुलेट प्रूफ जैकेट मामले में बरी कर दिया था।

अनंत सिंह 16 अगस्त को जेल से बाहर आए थे। अब उनके खिलाफ कोई केस पेंडिंग नहीं है। ये घटना उनके राजनीतिक जीवन में एक नया मोड़ ला सकती है। पुलिस सोनू-मोनू की तलाश में जुट गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। मोकामा से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी विधायक हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this