18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़: गरियाबंद मुठभेड़ में कई नक्सली ढेर, 1 करोड़ के इनामी नेता...

छत्तीसगढ़: गरियाबंद मुठभेड़ में कई नक्सली ढेर, 1 करोड़ के इनामी नेता समेत 16 मारे गए

Published on

गरियाबंद,

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हाल ही में हुई मुठभेड़ में 16 नक्सलियों की मौत हुई है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि मुठभेड़ वाली जगह की तलाशी के दौरान दो और नक्सलियों के शव बरामद हुए. इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ के इनामी सीपीआई (माओवादी) नेता रामचंद्र रेड्डी उर्फ जयराम शामिल हैं. रेड्डी आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का रहने वाला था. पुलिस का कहना है कि चलपति ने 10वीं क्लास तक पढ़ा है.

यह मुठभेड़ 19 जनवरी की रात छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के कूलरिघाट रिजर्व फॉरेस्ट में शुरू हुई. इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस, सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट और ओडिशा पुलिस के विशेष ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने संयुक्त रूप से भाग लिया.

एक करोड़ का इनामी नक्सली ढेर
सोमवार रात शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार सुबह तक चली. इस दौरान 14 नक्सली मारे गए, जबकि सोमवार को दो महिला नक्सलियों की मौत हुई थी. सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए हैं.

अगल-अलग जगहों पर मारे गए 42 नक्सली
इस साल छत्तीसगढ़ में अब तक 42 नक्सली अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं. मारे गए 14 नक्सलियों के शव पोस्टमार्टम के लिए रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेजे गए हैं. जानकारी के मुताबिक चलपति मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ और ओडिशा में एक्टिव था. इन दोनों जगहों पर अब नक्सली गतिविधियां खत्म हो गई हैं. पिछले कुछ वर्षों से चलपति छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा में रहने लगा था. उसके घुटनों में समस्या आ गई थी, जिसकी वजह से वो ज्यादा चल-फिर नहीं पाता था. उसकी उम्र करीब 60 थी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this