18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यझांसी: SSP ऑफिस में दारोगा और सिपाही ने की थी मारपीट, दोनों...

झांसी: SSP ऑफिस में दारोगा और सिपाही ने की थी मारपीट, दोनों हुए सस्पेंड

Published on

झांसी ,

झांसी एसएसपी ऑफिस में एक दूसरे के साथ मारपीट करना दारोगा और सिपाही को भारी पड़ गया. मारपीट के मामले में महोबा जीआरपी में तैनात दरोगा संदीप यादव और झांसी एसएसपी ऑफिस में तैनात सिपाही अनुज कुमार को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

दो दिन पहले एसएसपी ऑफिस परिसर में दरोगा और सिपाही के बीच जमकर लात-घूंसे चले थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस घटना को झांसी एसएसपी सुधा सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार ने गंभीरता से लिया. जांच के बाद सिपाही अनुज कुमार को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया.

मारपीट के मामले में दारोगा और सिपाही सस्पेंड
वहीं, झांसी एसएसपी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर महोबा जीआरपी ने भी दरोगा संदीप यादव को भी निलंबित कर दिया गया. सिपाही अनुज कुमार की शिकायत पर दरोगा संदीप यादव के खिलाफ झांसी के नवाबाद थाने में मारपीट और वर्दी फाड़ने का मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों अधिकारी पुलिस लाइन में आसपास रहते थे. किसी विवाद के कारण एसएसपी ऑफिस में दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इसे लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने सख्त कदम उठाए हैं और दोषियों पर कार्रवाई जारी है. यह विवाद सब-इंस्पेक्टर संदीप यादव की पत्नी के ट्रांसफर को लेकर शुरू हुआ था.

संदीप यादव की पत्नी के ट्रांसफर को लेकर हुआ था विवाद
बता दें, संदीप यादव की पत्नी महिला आरक्षी हैं और हाल ही में उनका ट्रांसफर झांसी के देहात क्षेत्र में किया गया है. संदीप यादव इस ट्रांसफर को रुकवाने का प्रयास कर रहे थे, जिसके चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this