18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यसूरत: पार्किंग विवाद में दो भाइयों को लाठी-डंडे से जमकर पीटा, वीडियो...

सूरत: पार्किंग विवाद में दो भाइयों को लाठी-डंडे से जमकर पीटा, वीडियो वायरल, चार गिरफ्तार

Published on

सूरत ,

सूरत के डिंडोली इलाके की अंबिका टाउनशिप में पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान दो सगे भाइयों पर सात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक आशीष सिंह और उनके छोटे भाई अर्पित सिंह पर पड़ोसी महेंद्र सिंह और उनके छह साथियों ने हमला किया. हमलावरों के लगातार हमलों से बचने के लिए दोनों भाइयों ने भी डंडों से बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अर्पित ने आशीष को पीछे से पकड़कर बचाने की कोशिश की.

पार्किंग विवाद में जमकर हुई मारपीट
मौके पर मौजूद किसी ने इस झगड़े का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद डिंडोली पुलिस हरकत में आई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली हैं और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. गिरफ्तार आरोपियों को लेकर पुलिस ने अंबिका टाउनशिप में घटना स्थल पर जाकर पंचनामा भी किया. यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this