18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यडूंगरपुर: गर्ल्स हॉस्टल में तीन दिन से रुके असिस्टेंट डायरेक्टर पर ABVP...

डूंगरपुर: गर्ल्स हॉस्टल में तीन दिन से रुके असिस्टेंट डायरेक्टर पर ABVP का हंगामा, कलेक्टर ने मांगा जवाब

Published on

डूंगरपुर,

राजस्थान के डूंगरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां समाज कल्याण विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर अशफाक खान के गर्ल्स हॉस्टल में तीन दिन तक रुकने से विवाद खड़ा हो गया. यह मामला सावित्री बाई फूले वसुंधरा विहार इलाके के गर्ल्स हॉस्टल का है, जहां एसटी वर्ग की करीब 40 छात्राएं रहती हैं.

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब ABVP कार्यकर्ताओं को इस बारे में जानकारी मिली. कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात साढ़े 12 बजे हॉस्टल पहुंचकर हंगामा किया. इससे पहले उन्होंने पुलिस और जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह को मामले की सूचना दी.

गर्ल्स हॉस्टल में रहती हैं 40 लड़कियां
ABVP के राष्ट्रीय सदस्य हर्षित ननोमा ने बताया कि हॉस्टल के गेट पर वार्डन से पूछताछ के बाद कार्यकर्ता अंदर पहुंचे और असिस्टेंट डायरेक्टर अशफाक खान को कमरे में पाया. खान ने अपने आप को समाज कल्याण विभाग का अधिकारी बताते हुए निरीक्षण के लिए रुकने की बात कही.कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने इस घटना को लेकर सख्त नाराजगी जताई और अशफाक खान को तुरंत हॉस्टल छोड़ने का आदेश दिया. साथ ही उनके खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया.

ABVP कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा
इस घटना पर अशफाक खान का कहना है कि वह ट्रांसफर के बाद नए कमरे की व्यवस्था न होने के कारण गर्ल्स हॉस्टल में रुके थे. हालांकि, ABVP कार्यकर्ताओं ने इस तर्क को अनुचित ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की.एबीवीपी सदस्य हर्षित ननोमा ने बताया कि यह गर्ल्स हॉस्टल है. राज्यपाल और सरकार का सख्त आदेश है कि किसी भी गर्ल्स हॉस्टल में कोई पुरुष अधिकारी रात के समय नहीं रह सकता है. इसके बाद भी असिस्टेंट डायरेक्टर शहर के दो छात्र हॉस्टल को छोड़कर गर्ल्स हॉस्टल में रुके हुए थे. हॉस्टल में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होनी चाहिए.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this