18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यराजस्थान : कोटा से 1 दिन में 2 बुरी खबर, असम का...

राजस्थान : कोटा से 1 दिन में 2 बुरी खबर, असम का पराग और अहमदाबाद की अफशा शेख ने तोड़ा दम

Published on

कोटा

राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा में यह क्या हो रहा है। बुधवार का यहां एक के बाद एक दो स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया है। एक ही दिन में शिक्षा की काशी के एक गर्ल्स हॉस्टल और एक बॉयज हॉस्टल में स्टूडेंट्स ने खुदखुशी की है। इन दोनों घटनाओं ने राजस्थान की एजुकेशन सिटी कोटा शहर के लोगों को हिला कर रख दिया है। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि एक पल में मासूम बच्चे क्यों खुद को खत्म कर रहे हैं।

शहर के जवाहर नगर थाना इलाके में पहले प्रतिक्षा रेजिडेंसी में रहने वाली कोचिंग छात्र 24 साल की अफशा शेख ने सुसाइड किया। उसके बाद इसी थाना क्षेत्र के महावीर नगर क्षेत्र में हॉस्टल में रह रहे, असम प्रदेश के नागोन शहर निवासी छात्र पराग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

27 को था जेईई एग्जाम, 18 साल के पराग ने मौत को लगाया गले
सूचना मिलते ही जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र को फंदे से उतार कर सीधे झालावाड रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छात्र दो साल से कोटा में रहकर इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी को लेकर कोचिंग कर रहा था। 27 जनवरी को छात्र का जेईई का एग्जाम था। लेकिन उसके पहले 18 साल के कोचिंग छात्र पराग ने सुसाइड का कदम उठाया। शुरुआती जांच पड़ताल में यह भी सामने है कि मृतक छात्र की मां भी कोटा में ही मौजूद है।

ओल्ड राजीव गांधी नगर में रह रही थी अफशा
अफशा शेख गुजरात अहमदाबाद के रहने वाली थी। 6 माह पहले ही वह प्रतीक्षा रेजिडेंस में रहने आई थी। बुधवार सुबह ही जवाहर नगर थाना पुलिस को उसके सुसाइड करने की सूचना मिली। थाने के एएसआई ललित कुमार ने घटना की पुष्टि की है और उसके शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। कोचिंग छात्र ओल्ड राजीव गांधी नगर में रह रही थी। और वही फ्लैट के रूम में उसने फंदा लगाकर जान दी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this