18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने लगाया 'जय इस्लाम' का नारा!...

उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने लगाया ‘जय इस्लाम’ का नारा! कांग्रेस पर टूट पड़े भाजपा और विहिप

Published on

देहरादून/खटीमाः

उत्तराखंड में निकाय चुनाव के सरगर्मियों के बीच नेता प्रतिपक्ष के एक भाषण से बवाल मच गया है। खटीमा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का ‘जय इस्लाम’ बोलने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिस पर भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जताया है। इन संगठनों ने राज्यपाल से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है जबकि भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए इसे तुष्टिकरण की पराकाष्ठा करार दिया है।

उत्तराखंड में नगर निकाय के लिए गुरुवार को मतदान होना है। ऐसे में प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। प्रचार के इस दौर में खटीमा के इस्लामनगर मे आयोजित एक जनसभा में कुछ ऐसा हो गया कि उसकी चिंगारी देहरादून तक पहुंच गई। यहां कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी उमेश राठौर बॉबी के समर्थन में एक जनसभा आयोजित की गई थी। इसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालने की अपील करने के लिए पहुंचे।

वायरल वीडियो में भाषण देते हुए नेता प्रतिपक्ष ‘जय भारत, जय उत्तराखंड’ के साथ ‘जय इस्लाम’ कहते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने यह भी कहा है कि किसी अन्य को वोट देकर अपना वोट खराब ना करें। अगर वोट खराब हुआ तो जीत किसकी होगी इस पर गंभीरता से विचार करें। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के इस बयान को लेकर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का समुदाय विशेष के पक्ष में धार्मिक नारा लगाना तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है। यह बयान साबित करता है कि कांग्रेस का हाथ डेमोग्राफी चेंज की साजिश रचने वालों के साथ है। इस्लाम के गुणगान से कांग्रेस का हिंदुत्व विरोधी चेहरा सामने आ गया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए ‘जय भारत, जय उत्तराखंड’ के साथ ‘जय इस्लाम’ के जयकारे को देवभूमि की जनता देख और सुन रही है। सनातनियों की भूमि पर उत्तराखंड में राजनीति करने वाली इस पार्टी के नेताओं का ऐसा बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने नेता प्रतिपक्ष के इस बयान पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इन संगठनों के पदाधिकारियों ने नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत अर्चक पुरोहित सुभाष जोशी का कहना है कि इस प्रकार के बयान समाज में विभाजन और सांप्रदायिक तनाव पैदा करते हैं। उन्होंने मांग की है कि नेता प्रतिपक्ष पर कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। उधर, वीडियो वायरल होने और लोगों की तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सफाई देते हुए कहा है कि यह एक एडिटेड वीडियो है।

उन्होंने कहा कि सभा खटीमा के इस्लामनगर में थी और मंच पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। अपना संबोधन समाप्त करने के बाद जय हिंद, जय भारत, जय उत्तराखंड और जय इस्लाम नगर कहा था लेकिन भाजपा ने मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए वीडियो को एडिट कर इस्लाम के आगे से नगर हटा दिया और जय इस्लाम कर दिया।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...