18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यराजू दास संत नहीं, बकवास है... मुलायम सिंह पर विवादित टिप्पणी से...

राजू दास संत नहीं, बकवास है… मुलायम सिंह पर विवादित टिप्पणी से भड़के हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास

Published on

संत कबीर नगर

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में पहुंचे अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष और हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महंत राजू दास पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह साधू नहीं बकवास है। बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की मूर्ति लगाई गई है। इसे लेकर अयोध्या के महंत राजू दास की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पूरे देश में घमासान मचा है।

बुधवार को गंगासागर से वापस आते वक्त संतकबीरनगर में मीडिया के सवाल पर महंत ज्ञानदास ने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी। यह साधु की भाषा नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या पहुंचकर राजू दास को तलब कराऊँगा। इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव की सराहना करते हुए कहा कि इस दुनिया में मुलायम सिंह से अच्छा नेता कोई नहीं। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है। सनातन बोर्ड बनाने की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा कि सनातन बोर्ड तो पहले से है। अब क्या बनेगा।

खलीलाबाद शहर डीघा बाईपास हनुमानगढ़ के महंत ज्ञान दास महाराज के पहुंचने पर सपा के दिग्गज नेता और मेंहदावल के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने जयराम पांडेय के क्षेत्र में आम जनमानस के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सनातन बोर्ड बनाए जाने की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो पहले से है अब इसकी क्या जरूरत है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this