18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यआज हर कोई गर्व से हिंदू बोलता है... अहमदाबाद के आध्यात्मिक मेले...

आज हर कोई गर्व से हिंदू बोलता है… अहमदाबाद के आध्यात्मिक मेले में गरजे शाह, बताया कितनी बार गया महाकुंभ?

Published on

अहमदाबाद

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ और दिल्ली में विधानसभा चुनावों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर बड़ा निशाना साधा है। गुरुवार को अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान पर हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान द्वारा आयोजित मेले के शुभारंभ पर शाह ने कहा कि कुछ दिल्ली में हिंदू हुं बोलना मुश्किल था लेकिन आज हर कोई गर्व से बोलता है। शाह ने कहा कि सभी से अपील है महाकुंभ में जाओ, युवाओं को ले जाओ। शाह ने कहा कि मैंने मेरे जीवन में 9 कुंभ में गया हूं। अर्धकुंभ देखे हैं, लेकिन महाकुंभ में भी 27 को जाने वाला हूं। आप सभी को भी पवित्र होने के लिए जाना चाहिए।

10 साल में मुड़कर नहीं देखा
शाह ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत का गौरव बढ़ा है। केंद्र सरकार ने भारत के धर्म स्थानों और भारत की दैवीय मूर्तियां जो चोरी हुई थीं। दुनियाभर में थीं वो वापस लाई गई हैं। शाह ने कहा कि आज की सरकार ने कभी पीछे मूड़ कर नहीं देखा। आगे के पांच सालों में ऐसा नहीं होगा। शाह ने कहा कि बीते 10 वर्षों में मोदी पीएम हैं। दस साल से भाजपा की सरकार है लेकिन बीते दस सालों में अपनी विचारधारा और आइडियोलॉजी के काम पूरे किए हैं। शाह ने कहा कि 550 साल से रामलाला टेंट से बाहर आए मंदिर बना, 370 नाबुद किया, सात दशक तक जिसने कई कार्य को हाथ लगाने की हिम्मत नहीं की वो कार्य आज पूर्ण हुए हैं।

यहां मेला तो वहां कुंभ…
शाह ने कहा कि यहां मेले का उद्घाटन हुआ तो प्रयाग में कुंभ मेला चल रहा है। अनेक देशों के लोगों ने मुझसे कहा कि हमें आमंत्रण पत्र चाहिए मैंने कहा कुंभ मेले में कोई निमंत्रण की जरूरत नहीं है।एक साथ 40 करोड़ लोग वहा पहुंचते हैं। कुंभ की व्यवस्था हजारों संत करते हैं। वे ठंड में जमीन पर सोते है और गंगा स्नान करते हैं। शाह ने कहा कि मुगल, कांग्रेस के राज के दौर में भी कुंभ का आयोजन होता था और आज भी महा कुंभ का आयोजन बेहद सुंदर तरीके से हुआ है। गुजरात की जनता को अपील है कि हर किसी को मौका नहीं मिलता 144 साल में एक बार अवसर आता है हर किसी को जाना चाहिए, खुद को पवित्र करने के लिए। कार्यक्रम में संघ के बड़े नेता भी मौजूद रहे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this