7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यसैफ अली खान केस में बड़ा अपडेट, फिंगरप्रिंट रिपोर्ट निगेटिव, रेलवे से...

सैफ अली खान केस में बड़ा अपडेट, फिंगरप्रिंट रिपोर्ट निगेटिव, रेलवे से मांगी मदद, मुंबई पुलिस क्यों पहुंची बंगाल?

Published on

मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर एक चौंकाने वाली घटना में उनके घर में घुसकर हमला किया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सैफ पर हमला करने वाला आरोपी फिलहाल हिरासत में है। हालांकि, आरोपियों के वकीलों की ओर से बड़ा दावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सैफ अली खान के घर की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा व्यक्ति और आरोपी अलग-अलग हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी सैफ अली खान के घर चोरी करने के इरादे से गए थे। वहीं रविवार को मुंबई पुलिस की जांच को बड़ा झटका लगा है। गिरफ्तार आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट को मैच करने की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यानी कि घटनास्थल से कलेक्ट किए गए नमूनों में से 19 नमूने आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते हैं।

आरोपी के फिंगरप्रिंट नहीं हुए मैच
दरअसल सीआईडी ने सिस्टम-जनरेटेड रिपोर्ट के माध्यम से इस बात की पुष्टि की और बताया कि घटना स्थल से कलेक्ट किए गए 19 फिंगरप्रिंट जो उन्हें भेजे गए थे, वे आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते। अब इस रिपोर्ट को पुणे सीआईडी सुपरिटेंडेंट को भेजा गया है। वहीं, जांच के दौरान आरोपी मोहम्मद शहजाद का नया कबूलनामा सामने आया है। इसमें उसने बताया कि अभिनेता शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में चोरी में नाकामयाब होने पर वह सैफ के घर घुसा था। आरोपी ने यह भी बताया कि भारतीय दस्तावेज बनवाने के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उससे किसी ने भारतीय दस्तावेज बनाकर देने का वादा किया था और इस बदले उससे रुपयों की मांग की थी।

आरोपी को क्यों चाहिए थे पैसे?
आरोपी ने पुलिस के सामने बताया कि उसे आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवाने के लिए रुपये चाहिए थे, जिसके लिए उसने चोरी करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि उस शख्स की तलाश की जा रही है, जिसने उसे दस्तावेज बनाकर देने का वादा किया था। इस बीच मुंबई पुलिस की टीम जांच के लिए रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी है। सैफ अली खान मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शहजाद बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद कुछ दिनों तक कोलकाता में रह रहा था।

बंगाल पहुंची मुंबई पुलिस
मामले की तह तक जाने और आरोपी के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी है। पुलिस खुकुमोनी जहांगीर शेख नाम के शख्स की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार जहांगीर शेख ने ही सैफ पर हमले के आरोपी शहजाद को सिम कार्ड दिया था। मुंबई पुलिस को आरोपी के पास से जो सिम कार्ड बरामद हुआ था, वह खुकुमोनी जहांगीर शेख के नाम पर है।

मुंबई पुलिस ने पश्चिमी रेलवे से मदद मांगी
सैफ अली खान हमला मामले में अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी में दिख रहे व्यक्ति की पहचान के लिए मुंबई पुलिस ने पश्चिमी रेलवे से भी मदद मांगी थी। पश्चिमी रेलवे ने अपने चेहरे की पहचान प्रणाली का उपयोग करके कुछ संभावित संदिग्धों की तस्वीरें बनाई थीं। ये तस्वीरें प्रौद्योगिकी का उपयोग करके बनाई गई थीं।

सैफ ने पुलिस को दिया जवाब
सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी सैफ के घर में घुसने से पहले सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। सैफ अली खान ने भी पुलिस में बयान दर्ज कराया है। सैफ अली खान ने पुलिस को बताया है कि उस रात क्या हुआ था। हमलावर जहांगीर के कमरे में घुस गया था। बाहर शोरगुल सुनकर करीना और सैफ वहां पहुंचे और जब हमलावर जहांगीर की ओर बढ़ रहा था, तो उनके और सैफ के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

सैफ पर छह बार चाकू से हमला
आरोपियों ने सैफ अली खान पर छह बार चाकू से वार किया। इस हमले में सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन पर कई घंटों तक सर्जरी की गई। हैरानी की बात यह है कि हमले के बाद सैफ अली खान रिक्शे से लीलावती पहुंचे। इस समय उनके पुत्र तैमूर भी उनके साथ थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सैफ पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कीं। इसके बाद आरोपी को थाने से गिरफ्तार कर लिया गया। (इनपुट एजेंसी)

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....