7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यपूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन गिरफ्तार, खानपुर MLA उमेश कुमार के...

पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन गिरफ्तार, खानपुर MLA उमेश कुमार के दफ्तर पर की थी गोलीबारी

Published on

देहरादूनः

उत्तराखंड के खानपुर से विधायक उमेश कुमार के दफ्तर में गोलीबारी करने वाले पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपने समर्थकों के साथ कुंवर प्रणव चैंपियन उमेश कुमार के दफ्तर पहुंचे थे, जहां जमकर फायरिंग की गई थी। इसे लेकर उमेश कुमार के समर्थकों की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। देहरादून से पुलिस की गाड़ी में जब चैंपियन को गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा था, तब उन्होंने अपने साथ अन्याय किए जाने का आरोप लगाया। चैंपिय ने कहा कि उनकी शिकायत के बावजूद एफआईआर नहीं लिखी गई।

ये मामला शनिवार से शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर चैंपियन और विधायक उमेश कुमार में बयानबाजी शुरू हुई। चैंपियन ने उमेश कुमार को जमकर बुरा-भला कहा, जिसके जवाब में उमेश कुमार ने तीखा पलटवार किया। इसके बाद रविवार को चैंपियन अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के घर पहुंच गए। वहां वह नहीं मिले तो उनके कैंप कार्यालय पहुंचकर खूब फायरिंग की। कई राउंड फायरिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।

इसे लेकर उमेश कुमार की ओर से थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई। इस पर ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने कुंवर प्रणव चैंपियन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक चैंपियन ने कहा कि हमारे साथ अन्याय हो रहा है। हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। वहीं, चैंपियन की पत्नी ने कहा कि हमारी शिकायत के बावजूद एफआईआर नहीं लिखी गई। बता दें कि उमेश कुमार खानपुर से विधायक हैं। उन्होंने प्रणव सिंह को हराकर विधायकी जीती थी।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....