8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यकौन हैं नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी, पति को भाजपा...

कौन हैं नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी, पति को भाजपा ने 6 साल के लिए किया था निष्कासित

Published on

देहरादून:

उत्तराखंड के 11 नगर निगमों में से 10 नगर निगम में भले ही भाजपा के महापौर काबिज हुए हो, लेकिन चर्चाओं में नगर निगम श्रीनगर की महापौर है। नगर निगम श्रीनगर में मेयर की सीट पर निर्दलीय आरती भंडारी ने भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। निर्दलीय आरती भंडारी ने भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय को 1639 मतों के अंतर से हराया है। इसके साथ ही आरती भंडारी नवगठित नगर निगम श्रीनगर की पहली मेयर बन गई हैं। आरती भंडारी को निकाय चुनाव में महापौर के पद पर कुल 7959 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय को 6320 वोटो पर ही संतोष करना पड़ा।

मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी पूनम तिवारी, कांग्रेस प्रत्याशी मीना रावत और यूकेडी प्रत्याशी सरस्वती देवी भी थीं। वहीं 483 मत रदद पाए गए, जबकि 90 वोट नोटा को पड़े। नवगठित नगर निगम का पहला महापौर बनने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने तो पूरी ताकत झोंक ही रखी थी। हालांकि अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों सहित निर्दलियों ने भी एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ था, लेकिन सब में से महापौर का ताज आरती भंडारी के सिर पर सजा।

भाजपा से निष्कासित हुए थए पति
चुनाव जीतने के बाद आरती भंडारी ने क्षेत्र में रैली निकालकर मतदाताओं का आभार भी जताया। श्रीनगर गढ़वाल नगर निगम में महापौर पद से लेकर अधिकांश पार्षद पदों पर निर्दलीयों का कब्जा हुआ है। निगम के कुल 40 वार्डों में से 18 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस को पटखनी देते हुए निर्दलीय प्रत्याशी चुने गए हैं। भाजपा के 16 और कांग्रेस के 6 पार्षद ही इस चुनाव में अपनी जीत दर्ज कर पाए हैं। महापौर चुनी गई आरती भंडारी के पति लखपत भंडारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी से बगावत कर पत्नी के चुनाव लड़ने पर उन्हें भाजपा ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

जिला पंचायत सदस्य थीं आरती भंडारी
हालांकि चुनावी नतीजे बता रहे हैं कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी यहां अपना वोट निर्दलीय प्रत्याशी आरती को दिया। यही कारण रहा कि भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय पार्टी के वोट नहीं बटोर पायी और कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र से भाजपा को हार हाथ आई। आरती भंडारी ग्रेजुएट हैं। वर्ष 2008 से 2013 तक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख खिरसू रही हैं। वर्ष 2019 से 2024 तक जिला पंचायत सदस्य रही हैं। अब नगर निगम श्रीनगर की महापौर बनने के बाद उनके समक्ष नगर के विकास और समस्याओं को लेकर कई चुनौतियां हैं।

श्रीनगर को ग्रीन सिटी बनाएंगे
आरती भंडारी ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा है कि जिन उम्मीदों के साथ मतदाताओं ने उन्हें अपना कीमती वोट दिया है, वह उसे पर खरा उतरेंगी। श्रीनगर को ग्रीन सिटी बनाने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी। शहर के बीच से कूड़ा और कूड़ेदान का निस्तारण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।इसके साथ ही उन्होंने बेटियों की सुरक्षा की गारंटी देते हुए शहर में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया है।

विदित हो कि उत्तराखंड में पहले नौ नगर निगम थे। धामी सरकार ने तीन नए नगर निगम श्रीनगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ बनाये। अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ पहले नगर पालिका थे जो अब नगर निगम बन गए हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....