8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यकर्नाटक के डॉक्टर का किडनैप कर मांगी 6 करोड़ की फिरौती, फिर...

कर्नाटक के डॉक्टर का किडनैप कर मांगी 6 करोड़ की फिरौती, फिर किडनैपर्स ने 300 रुपये देकर खुद भेज दिया घर

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक के बेल्लारी में शनिवार को कार सवार बदमाशों ने एक पीडियाट्रिक का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने उनके भाई से 6 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। वारदात के जानकारी मिलने पर पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ दिया। करीब 14 घंटे बाद अपहरणकर्ताओं ने डॉक्टर को बस किराये के लिए 300 रुपये देकर सुनसान इलाके में छोड़ दिया।

जबरन गाड़ी में बैठाया
कर्नाटक पुलिस के मुताबिक बेल्लारी के जिला अस्पताल में कार्यरत शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.सुनील शनिवार सुबह मॉर्निग वॉक पर निकले थे। करीब सुबह 6 बजे सूर्यनारायणपेट में शानेश्वर मंदिर के पास टाटा इंडिका में आए बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। फिर बदमाश 45 साल के डॉ. सुनील को जबरन गाड़ी में बिठाकर भाग गए। थोड़ी देर बाद अपहरणकर्ताओं ने डॉ. सुनील के भाई वेणुगोपाल गुप्ता को व्हाट्सएप कॉल कर 6 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। उन्होंने वेणुगोपाल को चेतावनी दी कि वह भाई की रिहाई के लिए 3 करोड़ रुपये कैश और 3 करोड़ के गोल्ड का इतंजाम करे।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
वेणुगोपाल गुप्ता जिला शराब डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने ने तुरंत पुलिस को अपने भाई के अपहरण सूचना दी। पुलिस के मुताबिक अपहरण की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर की रिहाई के लिए अभियान छेड़ दिया। जिले के सभी एग्जिट रूट पर नाकेबंदी कर दी गई। रात करीब 8 बजे अपहरणकर्ताओं ने डॉक्टर को एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया और उन्हें बस पकड़ने के लिए 300 रुपये भी दिए।

पुलिस के मुताबिक, अपहरण की घटना से डॉ. सुनील बहुत सदमे में हैं। पुलिस की टीम अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए अभी भी अभियान चला रही है। पुलिस को शक है कि इस अपहरण के तार उनके भाई वेणुगोपाल के शराब के कारोबार से जुड़ सकते हैं। आशंका जताई है कि बिजनेस में बदला लेने के लिए ने डॉक्टर को टारगेट किया गया है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....