8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यआसाराम बापू ने तोड़ी SC की शर्त, इलाज के...

आसाराम बापू ने तोड़ी SC की शर्त, इलाज के लिए मिली अंतरिम बेल, गुजरात में सत्संग करते नजर आए

Published on

अहमदाबाद

सुप्रीम कोर्ट से मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत मिलने के बाद बाहर आसाराम बापू की फिर से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आसाराम बापू के ऊपर गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर में एक सत्संग आयोजित करने का आरोप लगा है। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। यह सत्संग पालनपुर के महेश्वरी हाल में हुआ। पुलिस के पहुंचने से पहले आसाराम वहां से निकले गए। इसके बाद पुलिस ने बिना मंजूरी के सत्संग का आयोजन करने पर आयोजकों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। आसाराम बापू 12 साल जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। इससे पहले कोर्ट ने उन्हें दो बार इलाज के लिए पैरोल दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर मिली अंतरिम जमानत देते हुए कड़ी शर्तें लगाई थीं। इसमें कहा था कि वह अपने अनुयाईयों से नहीं मिलेंगे। न ही गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू को 31 मार्च तक के लिए अंतरिम बेल मंजूर की है।

आसाराम को मिली है उम्रकैद की सजा
2013 में आसाराम पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। लड़की के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी छिंदवाड़ा के गुरुकुल में रहती थी। एक दिन उनके पास फोन आया कि बेटी की तबीयत खराब है, उस पर भूत-प्रेत का साया है। अब आसाराम ही उसे ठीक कर सकते हैं। लड़की के माता-पिता उसे लेकर जोधपुर स्थित आश्रम पहुंचे। आरोप लगा कि 16 साल की उनकी बेटी को आसाराम ने कुटिया में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 15 अगस्त 2013 को आसाराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 31 अगस्त को आसाराम को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आसाराम को उम्रकैद की सजा मिली है। गुजरात के एक अन्य दुष्कर्म केस में भी आसाराम को सजा मिली हुई है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....