8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यटूटी शादी-छूटा काम... सैफ केस के 'संदिग्ध' की ज‍िंदगी बर्बाद, बोला- नौकरी...

टूटी शादी-छूटा काम… सैफ केस के ‘संदिग्ध’ की ज‍िंदगी बर्बाद, बोला- नौकरी दे खान परिवार

Published on

नई दिल्ली,

सैफ अली खान पर हुए अटैक मामले में आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद पुलिस कस्टडी में है. लेकिन शरीफुल को पकड़ने से पहले पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक शख्स को संदिग्ध के तौर पर हिरासत में लिया था. बाद में उसे छोड़ दिया था. लेकिन तब तक उस संदिग्ध शख्स की तस्वीर मीडिया में हर ओर चल गई थी. पहचान लीक होने की वजह से संदिग्ध को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

संदिग्ध शख्स का आरोप
न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए शख्स ने पुलिस पर गुस्सा निकाला है. उसके मुताबिक, पुलिस की वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है. उसने जस्टिस की मांग की है. शख्स का कहना है पुलिस कार्रवाई के बाद उसका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. उसकी नौकरी चली गई है. होने वाली दुल्हन और उसके परिवार ने शादी तोड़ दी है. उसके परिवार को बदनामी का सामना करना पड़ रहा है.

संदिग्ध शख्स का नाम आकाश कनौजिया है. जिसकी उम्र 31 साल है. वो पेशे से ड्राइवर है. मुंबई पुलिस से जानकारी मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने 18 जनवरी को दुर्ग स्टेशन पर मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कोलकाता शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से आकाश को हिरासत में लिया था. फिर 19 जनवरी की सुबह मुंबई पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को थाने से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद दुर्ग की रेलवे सुरक्षा बल ने आकाश को हिरासत से छोड़ा था.

”शादी टूटी, नौकरी छूटी, जिंदगी बर्बाद”
इस पूरे मामले पर कनौजिया ने कहा- जैसे ही मीडिया ने मेरी तस्वीर को दिखाना शुरू किया. दावा किया कि मैं सैफ अली खान पर हुए हमले का मुख्य आरोपी हूं, मेरा परिवार ये जानकर शॉक्ड था. वो लोग रो रहे थे. मुंबई पुलिस की एक गलती ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. उन्होंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि मेरी मूंछ है. जबकि सैफ की बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज में दिखे शख्स की मूंछ नहीं थी. सैफ पर हुए हमले के बाद मुझे पुलिस का फोन आया और मुझसे पूछा कि मैं कहां था. मैंने उन्हें बताया मैं घर पर हूं जिसके बाद मेरी कॉल डिसकनेक्ट हो गई थी. जब मुझे दुर्ग में हिरासत में लिया गया था मैं अपनी होने वाली दुल्हन से मिलने जा रहा था.

पुलिस हिरासत में मुझे रायपुर लेकर गई. फिर मुंबई पुलिस की टीम वहां पहुंची. मेरे साथ मारपीट की गई. पुलिस हिरासत से छूटने के बाद मां ने मुझे घर आने को कहा लेकिन उसके बाद से मेरी जिंदगी में उथल-पुथल मच गई.

कनौजिया ने कहा- जब मैंने अपने एंप्लॉयर को फोन किया तो उन्होंने मुझे काम पर नहीं आने को कहा. मेरी किसी भी बात को नहीं सुना. मेरी दादी ने बताया कि मेरे हिरासत में जाने की वजह से लड़की वालों ने रिश्ता आगे न बढ़ाने का फैसला किया है. मेरे भाई की लंबे इलाज के बाद मौत हो गई. जिसकी वजह से परिवार को विरार वाला घर बेचकर कफ परेड की एक चॉल में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा. मेरे खिलाफ कफ परेड में दो और 1 केस केस गुड़गांव में दर्ज है. लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि संदिग्ध के तौर पर मुझे हिरासत में लिया जाए फिर ऐसे बुरे हाल में छोड़ दिया जाए.

”सैफ के घर के बाहर खड़ा होकर मांगूंगा काम”
मेरा प्लान है मैं सैफ अली खान की बिल्डिंग के बाहर खड़ा होकर नौकरी मांगूंगा, क्योंकि जो भी मेरे साथ हुआ है उसकी वजह से मैं सब खो चुका हूं. कनौजिया ने इसे ईश्वर की कृपा माना कि उन्हें हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटों बाद शरीफुल गिरफ्तार हो गया था. वरना शायद उन्हें ही केस का आरोपी बना दिया जाता. शख्स ने न्याय की मांग की है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....