8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यराजस्थान : 'हिम्मत है तो मुझे ललकार कर बताएं', वसुंधरा राजे को...

राजस्थान : ‘हिम्मत है तो मुझे ललकार कर बताएं’, वसुंधरा राजे को कौनसा चैलेंज दे रहे बेनीवाल

Published on

जयपुर:

प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के बीच की बयानबाजी से सियासत का पारा एक बार फिर चढ़ गया है। बीते दिनों वसुंधरा राजे ने खींवसर में सांसद बेनीवाल पर बिना नाम लिए निशाना साधा था। इसको लेकर बेनीवाल का पलटवार करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बेनीवाल बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि ‘मैडम को बोलो क्या इशारों-इशारों में बातें कर रही हो, खुला चैलेंज करो मेरे से, अगर हिम्मत है तो मुझे ललकार के बताएं। अगली बार खींवसर में घुसने नहीं दूंगा।’ हालांकि यह वीडियो कब का है इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

बेनीवाल का चैलेंज- मुझे ललकार के बताएं
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गत शनिवार को खींवसर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं थी। इसके बाद बेनीवाल की वसुंधरा के दौरे को लेकर प्रतिक्रिया का एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आ रहा है। इस दौरान बेनीवाल कह रहे हैं कि ‘मैडम इशारे-इशारे में क्या बात कर रही है? मैं तो खुले आम कह रहा हूं कि वसुंधरा की अगर हिम्मत है, तो हमें ललकारे, वह कहे कि हनुमान तेरे इलाके में आ रही हूं, मुझे रोक दे, तो 1 मिनट लगता है रोक दूंगा।’ उन्होंने आगे कहा कि रोका था ना 2012-13 में मूंडवा में आने से, फिर उन्हें बिना सभा किए ही जाना पड़ा था।

‘मेरा मूड नहीं था, नहीं तो आने से रोक देता’
वीडियो में बेनीवाल आगे कर रहे हैं कि मेरा उन्हें रोकने का कोई मूड नहीं था। मैंने विरोध नहीं किया कि वसुंधरा को नहीं आने दूंगा, अगर मैंने कहा होता तो उन्हें वाकई में नहीं आने देता। अगर दोबारा ऐसी बात हुई और मैडम कहे कि मैं आऊंगी और मैं कहूंगा कि नहीं आने दूंगा, तो मतलब नहीं आने दूंगा। बता दें कि वसुंधरा राजे और बेनीवाल की कई वर्षों से लंबी अदावत चल रही है। बेनीवाल वसुंधरा राजे को लेकर बयान बाजी करने से कभी नहीं चूकते हैं।

वसुंधरा ने बेनीवाल पर इशारों में साधा था निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को खींवसर गई थी। इस दौरान उन्होंने आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने बेनीवाल का नाम लिए बिना कहा कि मुझे विश्वास है कि लंबे समय बाद आपको एक ऐसा व्यक्ति (रेवंतराम डांगा) मिला है, जो मेहनत से आप लोगों की मदद करने में पीछे नहीं रहेगा। इस दौरान राजे ने खरनाल में वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर स्वागत सभा को संबोधित किया था।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....