13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यदेवकीनंदन ठाकुर की 'सनातन धर्म संसद' में नहीं पहुंचे अखाड़ों के महामंडलेश्वर,...

देवकीनंदन ठाकुर की ‘सनातन धर्म संसद’ में नहीं पहुंचे अखाड़ों के महामंडलेश्वर, सनातन बोर्ड के गठन की मांग को बुलाई थी बैठक

Published on

प्रयागराज,

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने प्रयागराज महाकुंभ में सोमवार को सनातन धर्म संसद की बैठक बुलाई. इस बैठक में उन्होंने कई अखाड़ों के महामंडलेश्वर समेत आम लोगों को भी शामिल होने का निमंत्रण दिया. अब जानकारी आ रही है कि उनकी सनातन धर्म संसद बैठक में अखाड़े के महामंडलेश्वर नहीं पहुंचे हैं.

ये सनातन धर्म संसद बैठक सनातन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर बुलाई गई थी. इसके लिए निरंजनी अखाड़े में एक सभा के दौरान संतो ने एक जुट होकर पीएम और सीएम से दक्षिणा मांगी है कि सनातन बोर्ड का गठन हो और वक्फ बोर्ड खत्म किया जाए और ये काम इसी महाकुंभ के दौरान हो.

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा है कि इस देश से वक्त बोर्ड को खत्म कर सनातन बोर्ड बनाया जाए. कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा है कि 27 जनवरी को सभी काम छोड़कर धर्म संसद में जरूर आए का बोर्ड तो बिना मांगे मिल गया था, लेकिन सनातन बोर्ड की हम मांग कर रहे हैं और अगर ऐसा नहीं होगा तो यह हमारे मन की बात नहीं होगी.

महामंडलेश्वर यतींद्रानंद सरस्वती ने कहा है महाकुंभ में यह महान अनुष्ठान हो रहा है और अनुष्ठान के बाद जजमान दक्षिणा देता है और हमारे जजमान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी हैं, हम उनसे दो दक्षिणा मांग रहे हैं. एक सनातन बोर्ड का गठन हो और कब्जा बोर्ड यानी वक्फ बोर्ड को खत्म किया जाए.

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....