6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप के गाजा खाली कराने प्‍लान से भड़के मुस्लिम देश, मिस्र ने...

ट्रंप के गाजा खाली कराने प्‍लान से भड़के मुस्लिम देश, मिस्र ने निकाली भड़ास तो इजरायल का दोस्‍त भी आगबबूला

Published on

तेलअवीव:

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के गाजा को खाली कराने के प्‍लान से मुस्लिम देश भड़क उठे हैं। खाड़ी के दो सबसे अहम देशों मिस्र और जॉर्डन ने ट्रंप को जमकर सुना दिया है। यह वही जॉर्डन है जिसने ईरानी मिसाइल हमले के दौरान यहूदी देश की रक्षा के लिए अपनी वायुसेना को भी मैदान में उतार दिया था। ट्रंप ने कहा था कि मिस्र और जॉर्डन को गाजा से फलस्‍तीनी लोगों अपने-अपने देशों में लेना चाहिए। वहीं फलस्‍तीनी जनता ने भी ट्रंप के इस प्‍लान को खारिज कर दिया है। फलस्‍तीनी जनता को लगता है कि अगर वे गाजा को छोड़कर जाते हैं तो कभी भी इजरायल उनकी वापसी नहीं होने देगा। आइए समझते हैं पूरा मामला…

ट्रंप ने इन देशों को सुझाव दिया है कि 23 लाख गाजावासियों को या तो अस्‍थायी या फिर स्‍थायी रूप से मिस्र और जॉर्डन में बसा दिया जाए। ट्रंप के इस प्रस्‍ताव को जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने खारिज कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि जॉर्डन ट्रंप के इस प्रस्‍ताव को पूरी दृढता और मजबूती के साथ खारिज करता है। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अल्‍पकालिक और लंबी अवधि के लिए फलस्‍तीनी लोगों को ट्रांसफर करने से यह लड़ाई इलाके के अन्‍य हिस्‍सों में फैल सकती है। इससे लोगों के बीच शांति और सहअस्तित्‍व कम हो सकता है। असल में जॉर्डन और मिस्र में पहले से ही हजारों शरणार्थी मौजूद हैं और ये देश परेशान हैं। अब अगरे सारे गाजावासी यहां पहुंचते हैं तो इन देशों को संभालना मुश्किल हो जाएगा। इजरायल ने इस बारे में अभी कोई बयान नहीं दिया है।

ट्रंप के प्‍लान पर भड़के फलस्‍तीनी
इस बीच ट्रंप के गाजा को ‘पूरी तरह से खाली’ करने के विचार की फिलिस्तीनी समूहों ने निंदा की है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के विचार को ‘युद्ध अपराधों’ को बढ़ावा देने वाला बताया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि फिलिस्तीनी संगठन ट्रंप के गाजावासियों को मिस्र और जॉर्डन में भेजे जाने के विचार का विरोध करेगा। हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य बासेम नैम ने कहा, ‘जैसा कि हमारे लोगों ने दशकों तक विस्थापन और वैकल्पिक होमलैंड की हर योजना को नाकाम किया है, आगे भी वे ऐसी कोशिशों को नाकाम कर देंगे।’

फिलिस्तीनी ग्रुप इस्लामिक जिहाद ने भी रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजावासियों को मिस्र और जॉर्डन में स्थानांतरित करने के विचार की निंदा की और इसे ‘युद्ध अपराधों’ को बढ़ावा देने वाला बताया। इस्लामिक जिहाद ने ट्रंप के विचार को ‘निंदनीय’ बताते हुए कहा, ‘यह प्रस्ताव हमारे लोगों को उनकी जमीन छोड़ने के लिए मजबूर करके युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों को बढ़ावा देने के अंतर्गत आता है।’ शनिवार को एयरफोर्स वन विमान में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आज सुबह जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से बात की और रविवार को बाद में मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी से बात करेंगे।

ट्रंप ने जॉर्डन के किंग से की बात
ट्रंप, ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला के साथ शनिवार को अपनी कॉल के बारे में बताते हुए, “मैंने उनसे कहा कि मैं चाहूंगा कि आप और अधिक काम करें क्योंकि मैं अभी पूरे गाजा पट्टी को देख रहा हूं और यह एक गड़बड़ है, एक वास्तविक गड़बड़ है। मैं चाहूंगा कि वह लोगों को ले जाए।” ट्रंप ने कहा, “मैं चाहता हूं कि मिस्र भी लोगों (फिलिस्तीनियों) को ले जाए।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “आप डेढ़ लाख लोगों की बात कर रहे हैं, और हम बस उस पूरी जगह को खाली कर देंगे।” ट्रंप ने कहा, “यह वस्तुतः एक विध्वंस स्थल है, लगभग सब कुछ ध्वस्त हो चुका है और लोग वहां मर रहे हैं, इसलिए मैं कुछ अरब देशों के साथ मिलकर किसी अन्य स्थान पर आवास का निर्माण करना चाहूंगा, जहां वे बदलाव के लिए शांति से रह सकें।”

 

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...