6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमैं गोरे दास व्यापारियों से हाथ नहीं मिलाता... कोलंबियाई राष्ट्रपति का डोनाल्ड...

मैं गोरे दास व्यापारियों से हाथ नहीं मिलाता… कोलंबियाई राष्ट्रपति का डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा पलटवार

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका और कोलंबिया व्यापार युद्ध के कगार से पीछे हट गए हैं लेकिन इस बीच दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र के राष्ट्रपति की ओर से तीखा पलटवार सामने आया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए यहां तक कहा कि वह गोरे गुलामों से हाथ नहीं मिलाते। दोनों देशों के बीच विवाद निर्वासितों के मुद्दे पर शुरू हुआ था। कोलंबिया ने निर्वासितों के लेकर आने वाले अमेरिकी सैन्य विमानों पर आपत्ति जताई थी। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया पर टैरिफ और प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी।

हालांकि, रविवार को वाइट हाउस ने कहा कि दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र निर्वासित प्रवासियों को ले जाने वाले सैन्य विमानों को स्वीकार करने के लिए सहमत हो गया है और वाशिंगटन अपने चेतावनी भरे टैरिफ नहीं लगाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बयान में कहा गया कि कोलंबिया पर टैरिफ और प्रतिबंध लगाने वाले मसौदा आदेश ‘रिजर्व में रखे जाएंगे’ और उन पर हस्ताक्षर नहीं किए जाएंगे, जब तक कि कोलंबिया इस समझौते का सम्मान करने में विफल नहीं होता। वहीं, रविवार को देर से एक बयान में, कोलंबिया के विदेश मंत्री लुइस गिल्बर्टो मुरिलो ने कहा, “हमने अमेरिकी सरकार के साथ गतिरोध को दूर कर लिया है।”

कोलंबिया को अमेरिका की चेतावनी में क्या शामिल था?
वाशिंगटन के मसौदा उपाय जो अब रोक दिए गए हैं, उनमें अमेरिका में आने वाले सभी कोलंबियाई सामानों पर 25 फीसद टैरिफ लगाना शामिल है, जो एक सप्ताह में 50 फीसद तक बढ़ जाएगा। इसके अलावा इसमें कोलंबियाई सरकारी अधिकारियों पर यात्रा प्रतिबंध और वीजा निरस्तीकरण और आपातकालीन राजकोष, बैंकिंग और वित्तीय प्रतिबंध शामिल हैं।

क्या कहा कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने?
अमेरिका ओर कोलंबिया के बीच बनी इस सहमति पहले कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर निशाना साधा। पेट्रो ने ट्रंप की आलोचना करते हुए उन्हें गोरा (श्वेत) गुलाम बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका दक्षिण अमेरिकी देश पर कभी भी हावी नहीं होगा। कोलंबियाई राष्ट्रपति ने कहा कि ट्रंप उन्हें ‘हीन जाति’ मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह या कोई भी कोलंबियाई ऐसा नही है।

‘मैं गोरे दास व्यापारियों से हाथ नहीं मिलाता’
एक्स पर अपनी पोस्ट में कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने लिखा, ”आपको हमारी स्वतंत्रता पसंद नहीं है, ठीक है, मैं गोरे दास व्यापारियों से हाथ नहीं मिलाता। मैं उन श्वेत स्वतंत्रतावादियों से हाथ मिलाता हूं जो लिंकन के उत्तराधिकारी हैं और अमेरिका के युवा अश्वेत और श्वेत किसानों से भी, जिनकी कब्रों पर मैं रोया था और युद्ध के मैदान में प्रार्थना की थी, जहां मैं इटली के टस्कनी के पहाड़ों पर पैदल चलने और कोविड से बचने के बाद पहुंचा था। वे अमेरिका हैं और मैं उनके सामने झुकता हूं। किसी और के सामने नहीं। मुझे उखाड़ फेंकिए राष्ट्रपति, अमेरिकी और मानवता जवाब देगी। आप हम पर कभी हावी नहीं हो पाएंगे।”

अमेरिका की टैरिफ संबंधी चेतावनी पर प्रतिक्रिया देते हुए पेट्रो ने कहा कि वह भी इसी प्रकार की जवाबी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा, ”मैंने सुना है कि आप हमारे श्रम के फल को अमेरिका में प्रवेश करने पर 50 फीसद टैरिफ लगा रहे हैं। मैं भी ऐसा ही करूंगा।”

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...