20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यअपने घर में सोते रहे कांग्रेस के पूर्व मंत्री, गोल्ड, कैश समेत...

अपने घर में सोते रहे कांग्रेस के पूर्व मंत्री, गोल्ड, कैश समेत 50 लाख का माल ले उड़ा चोर

Published on

भुवनेश्वर:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री निरंजन पटनायक के भुवनेश्वर के नयापल्ली इलाके में स्थित घर में चोरी हो गई। उनके घर से नकदी, सोने के आभूषण सहित 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य का कीमती सामान चोरी हो गया। ओडिशा पुलिस ने यह जानकारी दी। वहीं निरंजन पटनायक ने पत्रकारों को बताया कि चोरी दूसरी मंजिल पर हुई, जबकि वह और उनकी पत्नी पहली मंजिल पर सो रहे थे। उन्होंने बताया कि निचले तल पर निजी सुरक्षाकर्मी तैनात थे और उस समय घर में कोई और मौजूद नहीं था।

दूसरी मंजिल पर घुसा चोर
कांग्रेस नेता पटनायक ने कहा कि चोर दूसरी मंजिल पर घुसा। जहां मेरा बड़ा बेटा और उसका परिवार रहता है। हालांकि वे उस समय घर पर नहीं थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि एक व्यक्ति रात करीब 2:40 बजे घर में घुसा। वह दूसरी मंजिल पर पहुंचा। बेडरूम में घुसा और लॉकर में रखे सोने के गहने और नकदी चुरा ली। पटनायक ने कहा कि यह सौभाग्य की बात थी कि उस समय दूसरी मंजिल पर कोई नहीं था। अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती थी।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चोरी
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए शहर भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चोरी की घटना हुई। उन्होंने कहा कि नयापल्ली इलाके में कई प्रमुख हस्तियां रहती हैं। अगर यहां ऐसी चोरी हो सकती है, तो इससे राज्य के अन्य हिस्सों में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा होती है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पटनायक से फोन पर बात की और घटना में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नयापल्ली थाने में मामला दर्ज
इस संबंध में नयापल्ली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के मुताबिक चोर ने घर से 50 लाख रुपये के सोने के गहने और 2.50 लाख रुपये नकद चुराए। घटनास्थल का दौरा करने के बाद भुवनेश्वर-कटक के पुलिस कमिश्नर एस देव दत्ता सिंह ने कहा कि हमने जांच शुरू कर दी है और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। कटक के डीसीपी जगमोहन मीणा और भुवनेश्वर के डीसीपी पिनाक मिश्रा ने भी पटनायक के घर पर घटनास्थल पर जायजा लिया।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....