20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्य'वो मुझे मार देना चाहती है... Daddy I am Sorry', पत्नी की...

‘वो मुझे मार देना चाहती है… Daddy I am Sorry’, पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने की आत्महत्या

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक के हुबली शहर में अतुल सुभाष सुसाइड केस जैसा ही एक और मामला सामने आया है. पत्नी की प्रताड़ना सहन न कर पाने के कारण एक पति ने तंग आकर आत्महत्या कर ली. अपने पिता को लिखे सुसाइड नोट में उसने लिखा, ‘मुझे माफ कर दीजिए.’ घटना हुबली के चामुंडेश्वरी नगर की है. यहां पीटर नाम के एक शख्स ने आत्महत्या कर ली और पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ गया. इस नोट में उसने लिखा, ‘डैडी, आई एम सॉरी.’ पीटर ने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी पिंकी को जिम्मेदार ठहराया है.

‘वो मुझे मार देना चाहती है’
उसने आरोप लगाया कि मेरी पत्नी पिंकी मुझे मारती है. वह मुझे मार देना चाहती है. पीटर ने कथित तौर पर घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह एक निजी कंपनी में काम करता था. पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे.पीटर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है, ‘मैं अपनी पत्नी के टॉर्चर के कारण आत्महत्या कर रहा हूं.’ आरोप है कि उसने अपनी पत्नी पिंकी के उत्पीड़न से तंग आकर जान दे दी. यह घटना अशोक नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई.

अतुल सुभाष सुसाइड केस
कुछ महीने पहले बेंगलुरु में ही अतुल सुभाष नाम के एक एआई इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली थी. अतुल ने खुद पर दहेज उत्पीड़न से लेकर हत्या समेत 9 मामले दर्ज करने से लेकर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा, पत्नी के भाई अनुराग और पत्नी के चाचा सुशील पर लगाया था. अतुल सुभाष ने खुदकुशी से पहले 24 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था और 81 मिनट का वीडियो भी बनाया था.

अपने नोट और वीडियो में अतुल ने अपनी पूरी व्यथा कह डाली थी. उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा, ‘मेरे ही टैक्स के पैसे से ये अदालत, ये पुलिस और पूरा सिस्टम मुझे और मेरे परिवार और मेरे जैसे और लोगों को भी परेशान करेगा. और मैं ही नहीं रहूंगा तो ना तो पैसा होगा और न ही मेरे माता-पिता, भाई को परेशान करने की कोई वजह होगी.’

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....