20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यउन्नाव रेप केस: मेडिकल आधार पर जमानत पर चल रहे कुलदीप सिंह...

उन्नाव रेप केस: मेडिकल आधार पर जमानत पर चल रहे कुलदीप सिंह सेंगर ने मजबूरन किया सरेंडर

Published on

नई दिल्ली,

उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत दी गई थी, लेकिन वो तिहाड़ जेल वापस आ गए हैं. बताया जा रहा है कि एम्स में उनका इलाज करने वाले डॉक्टर अभी उपलब्ध नहीं हैं. उनके वकील ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में इस बात की जानकारी दी है.

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा और हरीश वैद्यनाथन शंकर की पीठ को कुलदीप सिंह सेंगर के वकील ने बताया कि 24 जनवरी को जेल वापस आ गए. एम्स के सर्जन, जो उसकी आंख की सर्जरी करने वाले थे, 30 जनवरी तक उपलब्ध नहीं थे. सेंगर इस वक्त तिहाड़ जेल में उम्रैकद की सजा काट रहे हैं.

वो अपनी मोतियाबिंद सर्जरी के लिए जमानत की खातिर 28 या 29 जनवरी को फिर से अदालत का रुख कर सकते हैं. अदालत ने उनके वकील से यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामले में उनकी अपील पर बहस शुरू करने को कहा है, जिस पर फरवरी में सुनवाई होनी है.

22 जनवरी को अदालत ने उनको मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत दी थी. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 27 जनवरी से पहले आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था. इस आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया था कि यदि 24 जनवरी को सर्जरी नहीं हुई, तो सेंगर को उसी शाम सरेंडर कर देना चाहिए.

पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत से संबंधित मामले में भी कुलदीप सिंह सेंगर हिरासत में है. उस मामले में दस साल की जेल की सजा को निलंबित करने की उनकी याचिका एक अन्य पीठ के सामने लंबित है. मेडिकल आधार पर उनको दिसंबर 2024 में दो सप्ताह की अंतरिम जमानत दी गई थी.

अगली सुनवाई में इसे एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया था. हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट ने 20 जनवरी को जमानत की अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया था. सेंगर के वकील ने इस आधार पर 30 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी थी कि उन्हें एम्स में मोतियाबिंद की सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी.

उन्हें 24 जनवरी को भर्ती होना था, जिसे सीबीआई ने सत्यापित किया था. पीड़िता के वकील ने याचिका का विरोध किया. उन्होंने तर्क दिया कि कुलदीप सिंह सेंगर को अंतरीम अंतरिम जमानत नहीं दी जा सकती. पीड़िता और उसके परिवार को आरोपियों से धमकियां मिल रही हैं. ऐसे में वो कुछ भी कर सकते हैं.

अदालत ने राहत देते हुए कहा कि वर्तमान में कुलदीप सिंह सेंगर पर अंतरिम जमानत दिए जाने के समय लगाए गए किसी भी नियम और शर्त के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं है. उनकी अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाने की याचिका रेप केस में दिसंबर 2019 के ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ उनकी अपील का हिस्सा थी.

साल 2017 में भाजपा से निष्कासित कुलदीप सिंह सेंगर ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया था. रेप केस और इससे जुड़े अन्य मामले 1 अगस्त, 2019 को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यूपी की एक ट्रायल कोर्ट से दिल्ली हाई कोर्ट में स्थानांतरित कर दिए गए थे. ताकि कोई प्रभावित न कर सके.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....