6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के लोगों के लिए इनकम टैक्स खत्म करने की तैयारी में...

अमेरिका के लोगों के लिए इनकम टैक्स खत्म करने की तैयारी में ट्रंप, ‘खजाना’ भरने के लिए बनाया ये प्लान

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण के बाद लगातार एक्शन मोड में है। वह रोजाना किसी ना किसी नए आदेश पर साइन कर रहे हैं। अब वह देश में आयकर यानी इनकम टैक्स को खत्म करने की तैयार में हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को अमेरिकी नागरिकों के लिए इनकम टैक्स को खत्म करने का प्रस्ताव रखा। इसका मकसद नागरिको की आय में बढ़ोतरी करना है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिका जल्द ही बहुत अमीर बनने वाला है। 1913 से पहले अमेरिका में कोई आयकर नहीं था और टैरिफ प्रणाली ने हमें अतीत में समृद्ध बनाया।’ ट्रंप ने दावा किया कि 1870-1913 के बीच में टैरिफ के जरिये अमेरिका ने अपनी सबसे अमीर वक्त देखा था। इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने 1887 के महान टैरिफ आयोग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस वक्त अमेरिका इतना धनवान था कि सरकार के पास में यह तय करने के लिए आयोग का गठन करना पड़ा कि इस पैसे का उपयोग कैसे किया जाए।

विदेशी राष्ट्रों पर बढ़ेगा टैरिफ
20 जनवरी को अपने उद्घाटन भाषण वाली बात को फिर से दोहराते हुए ट्रंप ने कहा कि विदेशी राष्ट्रों पर टैरिफ और कर लगाकर हमें अपने नागरिकों को समृद्ध करना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी उत्पादों पर शुल्क लगाकर अमेरिका को अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करनी होगी।

अर्थशास्त्रियों ने दी चेतावनी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही आयकर को समाप्त करने और विदेशी सामानों पर टैक्स लगाने की बात कहते हों लेकिन अर्थशास्त्रियों ने वॉर्निंग भी दी है। उनका मानना है कि यह काम इतना सरल नहीं है और ना ही उतना फायदेमंद साबित होगा। उनका मानना यह भी है कि टैरिफ और टैक्स कटौती की ट्रंप की योजनाओं से नए मुद्रास्फीति दबाव पैदा हो सकते हैं और ब्याज दरें ऊंची बनी रह सकती हैं। टैरिफ विदेशी विक्रेताओं से खरीदी गईं चीजों की कीमत का एक हिस्सा होता है। अमेरिका में इस टैक्स को सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा एजेंट देश के 328 बंदरगाहों पर इकट्ठा करते हैं। बता दें कि ट्रंप सरकार ने इस बार स्कॉट बेसेंट को अपना फाइनेंस मिनिस्टर बनाया है। ट्रंप ने स्कॉट बेसेन्ट को टैक्स में कटोती और घाटे को रोकने की जिम्मेदारी दी है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...