7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल को घुटनों पर लाकर हमास ने नेतन्याहू को चिढ़ाया, बोला- समझौते...

इजरायल को घुटनों पर लाकर हमास ने नेतन्याहू को चिढ़ाया, बोला- समझौते के अलावा अब कोई विकल्प नहीं

Published on

तेल अवीव:

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हमास के साथ युद्ध विराम समझौता कर बुरी तरह से फंस गए हैं। इस समझौते को इजरायल की हार के तौर पर देखा जा रहा है। हमास के कई गुना ज्यादा ताकतवर होने के बावजूद इजरायली सेना ने लगभग डेढ़ साल की लड़ाई के दौरान गाजा पट्टी से बंधकों को छुड़ा नहीं पाई है। गाजा पट्टी 45 किमी लंबा और 6 से 10 किमी चौड़ा क्षेत्र है, जो भूमध्य सागर के किनारे बसा हुआ है। इजरायल के साथ युद्धविराम समझौते के बाद हमास ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का मजाक उड़ाते हुए तंज भी कसा है।

हमास ने नेतन्याहू का मजाक उड़ाया
हमास के प्रवक्ता सामी अबू जुहरी ने सोमवार रात को टेलीग्राम पर घोषणा की कि मध्यस्थों ने समझौते के दूसरे चरण के बारे में बातचीत शुरू करने के लिए दोनों पक्षों की तत्परता का परीक्षण करना शुरू कर दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मध्यस्थों ने दोनों पक्षों को यह आंकने की प्रक्रिया शुरू कर दी है कि क्या वे समझौते के दूसरे चरण को शुरू करने के लिए तैयार हैं, और नेतन्याहू के पास इस समझौते के साथ अंत तक आगे बढ़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।”

नेतन्याहू पर गीदड़भभकी का आरोप लगाया
अबू जुहरी ने नेतन्याहू पर लड़ाई में वापस लौटने के बारे में “खोखली बात” करने का भी आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि यह केवल “स्थानीय लोगों को खुश करने” के लिए था। उन्होंने कहा, “युद्ध के बाद के दिन” और समीकरण से हमास को हटाने की अवधारणा अब मौजूद नहीं है, और गाजा का भविष्य पूरी तरह से फिलिस्तीनी मामला है।” गाजा पट्टी के भविष्य के बारे में, अबू जुहरी ने कहा कि कोई प्रशासनिक समस्या नहीं है और फिलिस्तीनियों द्वारा सहमत नई सरकार की स्थापना का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा, “गाजा में प्रशासनिक शून्यता नहीं है, और हम फिलिस्तीनियों द्वारा सहमत सरकार के गठन का स्वागत करते हैं।”

हमास ने शांति समझौते को जीत बताया
हमास के एक अन्य प्रवक्ता हसम बुद्रन ने मंगलवार की सुबह कहा कि हमास ने “एक बार फिर दुनिया को साबित कर दिया है कि फिलिस्तीनियों ने अपनी मातृभूमि नहीं छोड़ी है और न ही छोड़ेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें कितने भी बड़े बलिदान देने पड़े हों।” उन्होंने गाजा के नागरिकों की एन्क्लेव के उत्तर में वापसी को सफलता बताया। उन्होंने कहा, “आज, इजरायली कब्जे और उसके आपराधिक नेताओं, कब्जे वाली सरकार के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटमार बेन-ग्वीर के नेतृत्व में, गाजा पट्टी में हमारे सम्माननीय फिलिस्तीनी लोगों को विस्थापित करने के सभी प्रयास विफल हो गए।”

33 इजरायली बंधकों को रिहा करेगा हमास
ये बयान एक चल रहे बंधक सौदे के बीच और गुरुवार को तीसरी रिहाई से पहले आए हैं, जिसमें नागरिक बंधक अर्बेल येहूद, सैनिक अगम बर्गर और एक अज्ञात नागरिक पुरुष बंधक को इजरायल को वापस लौटाया जाना है। मिस्र और कतर ने इस समझौते की मध्यस्थता की, जिसकी शुरुआत दो सप्ताह पहले हुई थी और अब तक सात इज़रायली बंधकों, तीन नागरिकों और चार सैनिकों की रिहाई हो चुकी है। इस समझौते के तहत, हमास द्वारा बंधक बनाए गए 97 में से कुल 33 बंधकों की रिहाई की उम्मीद है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...