7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा की आबादी को दूसरे देश में शिफ्ट करने का मामला, ट्रंप...

गाजा की आबादी को दूसरे देश में शिफ्ट करने का मामला, ट्रंप के प्रस्ताव का अब फ्रांस ने किया विरोध

Published on

नई दिल्ली,

फ्रांस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा गाजा के लोगों को मिस्र और जॉर्डन में शिफ्ट करने के सुझाव का कड़ा विरोध किया. फ्रांस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि गाजा के लोगों का किसी भी तरह से जबरन विस्थापन स्वीकार नहीं किया जाएगा. यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब हाल ही में इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की गई.

स्पेन ने भी अमेरिका की इस योजना की निंदा की थी. स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल आल्बार्स ने ब्रसेल्स में स्पष्ट रूप से कहा कि गाजा के लोग गाजा में ही रहने चाहिए. उन्होंने कहा कि गाजा फिलिस्तीनी राज्य का हिस्सा है और इसका शासन एक ही सरकार द्वारा किया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि गाजा और वेस्ट बैंक को जल्द से जल्द एक राष्ट्रीय सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाना चाहिए.

गाजा के लोगों को शिफ्ट करने वाले संभावित देश में इंडोनेशिया का भी नाम!
इंडोनेशिया का नाम उन संभावित स्थानों में लिया गया था, जहां गाजा की 20 लाख आबादी को शिफ्ट करने का प्रस्ताव दिया गया था. हालांकि, इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें कभी भी इस संबंध में कोई जानकारी या योजना नहीं मिली है. इंडोनेशिया ने अपने बयान में दोहराया कि गाजा के नागरिकों को विस्थापित करने या उन्हें हटाने का कोई भी कोशिश अस्विकार्य है.इंडोनेशिया ने यह भी कहा कि गाजा से लोगों को हटाने की ऐसी कोशिश सिर्फ अवैध इजरायली कब्जे को स्थायी बनाएंगे और उन रणनीतियों के अनुरूप होंगे जो फिलिस्तीनियों को गाजा से भगाने के लिए बनाई गई हैं.

इजरायल-हमास के बीच सीजफायर के बाद शुरू हुआ मामला
यह विवाद उस समय सामने आया जब इजरायल और हमास के बीच 15 महीनों के संघर्ष के बाद एक नाजुक सा संघर्ष विराम लागू हुआ है. संघर्ष विराम के कारण हजारों विस्थापित फिलिस्तीनी अपने घरों की ओर लौट रहे हैं और इस बीच, गाजा के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. इस हालात में, गाजा से नागरिकों को शिफ्ट करने का विचार न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद का कारण बना, बल्कि मानवीय नजरिए से भी सवालों के घेरे में है.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...