7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया में कहीं भी मात्र 4 घंटे में पहुंचने के लिए हो...

दुनिया में कहीं भी मात्र 4 घंटे में पहुंचने के लिए हो जाइए तैयार! किराया लगेगा सिर्फ 8655 रुपये

Published on

वॉशिंगटन

सुपरसोनिक उड़ानें जल्द ही वास्तविकता बन सकती हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि अमेरिका में एक नहीं, बल्कि दो ऐसे विमानों का परीक्षण किया जाने वाला है जो सुपरसोनिक स्पीड से उड़ती हैं। बूम सुपरसोनिक अपने XB-1 सुपरसोनिक विमान का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है, वहीं NASA भी अपने X-59 विमान का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है। अगर यह दोनों प्रयोग सफल रहते हैं, तो भविष्य में इन्हें हवाई यातायात के लिए उतारा जा सकता है।

आज उड़ान भरेगा एक्सबी-1 विमान
बूम सुपरसोनिक का XB-1 विमान 28 जनवरी को स्थानीय समयानुसार सुबह 7:45 बजे सुपरसोनिक परीक्षण उड़ान के लिए निर्धारित है। मोजावे एयर एंड स्पेस पोर्ट पर होने वाली इस उड़ान का उद्देश्य साउंड बैरियर (ध्वनि की रफ्तार) को तोड़ना है, जो मैक 1.1 (लगभग 844 मील प्रति घंटे या 1,358 किलोमीटर प्रति घंटे) की गति तक पहुंचेगा। यह प्रदर्शन मार्च 2024 से अब तक इस विमान के 11 सफल परीक्षण उड़ानों के बाद आया है। इस दौरान XB-1 मैक 0.95 की रफ्तार तक पहुंच चुका है।

बूम को मिले 130 विमानों के प्री-ऑर्डर
इस परीक्षण उड़ान को बूम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बूम एक वाणिज्यिक सुपरसोनिक एयरलाइनर है। इसके विमानों के लिए अमेरिकन एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और जापान एयरलाइंस समेत कई दूसरे एयरलाइनों ने 130 से अधिक ऑर्डर और प्री-ऑर्डर किए हैं। XB-1 एयरक्राफ्ट को बूम एयरलाइन के लिए एक संजीवनी के रूप में देखा जा रहा है, जिसके सफल होने से कंपनी की प्रतिष्ठा कई गुना बढ़ जाएगी।

ध्वनि की गति को तोड़ेगा एक्सबी-1
यह उड़ान उसी हवाई क्षेत्र में होगी जहां चक येजर ने 1947 में पहली बार सोनिक बूम को तोड़ा था। यह प्रयास 2003 में अंतिम कॉनकॉर्ड सुपरसोनिक उड़ान के दशकों बाद किया गया है। बूम सुपरसोनिक के सीईओ ब्लेक शोल का अनुमान है कि सुपरसोनिक विमान अंततः पारंपरिक एयरलाइनरों की जगह ले लेंगे। शोल ने मार्च 2024 में कहा था, “मैं सुपरसोनिक हवाई यात्रा की वापसी में बहुत विश्वास करता हूं, और अंततः इसे हर मार्ग पर हर यात्री तक पहुंचाना चाहता हूं। यह कोई ऐसी चीज़ नहीं है जो रातों-रात हो जाए।”

100 डॉलर में दुनिया की सैर कराएगा यह विमान
बूम प्रोजेक्ट्स ओवरचर 2030 से पहले संचालित होगा, जो मैक 1.7 की स्पीड से 64 से 80 यात्रियों को ले जाएगा। यह वर्तमान सबसोनिक एयरलाइनरों की गति से लगभग दोगुना है। शोल ने 2021 में बताया था कि ” हमें 100 डॉलर में चार घंटे में दुनिया में कहीं भी उड़ान भरना” है। उनका मानना है कि तेज विमान दक्षता बढ़ाते हैं, लागत और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करते हैं। शोल ने कहा, “हम हवाई जहाजों को तेज बनाकर उन पर होने वाले सभी लागत और प्रभाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं। अगर हमारे पास तेज हवाई जहाज हैं, तो हमें इतने की ज़रूरत नहीं है।”

NASA X-59 के बारे में सब कुछ
इस बीच, NASA और लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित X-59 का उद्देश्य ध्वनि से भी तेज वाणिज्यिक उड़ानें सक्षम करना है। X-59 को सोनिक बूम को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी लंबी, पतली नाक, जो विमान की कुल लंबाई का एक तिहाई है, शॉक वेव को तोड़ने में मदद करती है। विमान 99.7 फ़ीट लंबा और 29.5 फ़ीट ऊंचा है चौड़ा है। यह 925 मील प्रति घंटे की गति से उड़ान भरने की उम्मीद है, जो ध्वनि की गति से 1.4 गुना है।

सुपरसोनिक विमान अमेरिका में प्रतिबंधित
वर्तमान में अमेरिकी नियम सोनिक बूम के कारण भूमि पर सुपरसोनिक उड़ानों को प्रतिबंधित करते हैं। नासा ने यू.एस. कंपनियों के लिए नए बाजार खोलने की उम्मीद में नियामकों और उद्योग के साथ एक्स-59 डेटा साझा करने की योजना बनाई है। विमान का परीक्षण कैलिफोर्निया के पामडेल में लॉकहीड मार्टिन स्कंक वर्क्स में किया जाएगा, इसके बाद कैलिफोर्निया के एडवर्ड्स में नासा के आर्मस्ट्रांग फ्लाइट रिसर्च सेंटर में परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद एक्स-59 शोर के स्तर पर जनता की प्रतिक्रिया एकत्र करने के लिए चयनित अमेरिकी शहरों के ऊपर से उड़ान भरेगा। यह डेटा संघीय विमानन प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय नियामकों को दिया जाएगा।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...