9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहेलीकॉप्टर से टकराया अमेरिकन एयरलाइंस का प्लेन, दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन,...

हेलीकॉप्टर से टकराया अमेरिकन एयरलाइंस का प्लेन, दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन, इंडिगो से तीन गुना फ्लाइट

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका में राजधानी वॉशिंगटन डीसी के करीब बुधवार देर रात एक यात्री विमान सेना के हेलीकॉप्टर से टकरा गया। इस टक्कर के बाद विमान और हेलीकॉप्टर दोनों पोटोमैक नदी में जा गिरे। अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार यह एक छोटा विमान था जिसमें 64 यात्री सवार थे। अब तक नदी से 19 शवों को निकाला जा चुका है। यह विमान अमेरिकन एयरलाइंस का था। यह दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन है जो रोजाना 5,000 से अधिक फ्लाइट ऑपरेट करती है। डेली फ्लाइट्स के हिसाब से यह दुनिया की सबसे बिजी एयरलाइन है। अमेरिकन एयरलाइंस की स्थापना 15 अप्रैल 1926 को हुई थी और इसका हेडक्वार्टर टेक्सस के फोर्ट वर्थ में है। यह 353 डेस्टिनेशंस के लिए उड़ान भरती है।

अमेरिकन एयरलाइंस शेड्यूल्ड पैसेंजर्स, रेवेन्यू पैसेंजर माइल्स और डेली फ्लाइट्स के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन है। यह रोजाना 5,483 फ्लाइट ऑपरेट करती है। 2013 में इसमें यूएस एयरवेज का मर्जर हुआ था। साथ ही यह इन-फ्लाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने वाली अमेरिका की पहली एयरलाइन थी। कई बार इस कंपनी को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा था और 2011 में तो कंपनी ने बैंकरप्सी प्रोटेक्शन के लिए भी आवेदन किया था। कोरोना महामारी के दौरान कंपनी का ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित हुआ था और 2020 में उसके पैसेंजर्स की संख्या में 56% गिरावट आई थी।

अमेरिका का दबदबा
डेली फ्लाइट्स के हिसाब से दुनिया की टॉप 4 कंपनियों में अमेरिका दबदबा है। इस लिस्ट में डेल्टा एयरलाइंस दूसरे नंबर पर है जो रोजाना 4,629 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। तीसरे नंबर पर यूनाइटेड एयरलाइंस है। यह रोजाना 4,213 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। अमेरिका की साउथवेस्ट एयरलाइंस रोजाना 4,080 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। आयरलैंड की Ryanair रोजाना 3,098 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। इस लिस्ट में छठे नंबर पर चीन की चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस है जो रोजाना 2,144 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। सातवें नंबर पर भी चीन की ही चाइना सदर्न एयरलाइंस है जो रोजाना 2,052 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है।

इस लिस्ट में भारत की एकमात्र एयरलाइन इंडिगो शामिल है। इंडिगो इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है। यह एयरलाइन रोजाना 1,853 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। टर्किश एयरलाइंस रोजाना 1,819 और बीजिंग एयरलाइंस 1,586 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। दुनिया में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट अमेरिका में हैं। वहां 14,000 से अधिक एयरपोर्ट्स हैं जबकि भारत में यह संख्या अभी करीब 150 है। भारत की आबादी 1.4 अरब है और हमारे पास 500 विमान हैं। अमेरिका की आबादी करीब 33 करोड़ है और उसके चौथे नंबर की विमानन कंपनी साउथवेस्थ एयरलाइन के पास 1000 से अधिक विमान हैं।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...